|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:36 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

गिलानी मुश्किल में, 13 को अदालत में पेशी

इसलामाबाद/वार्ता।
Story Update : Friday, February 10, 2012    12:28 PM
Gilani trouble supreme court appearance

पाकिस्तान की राजनीति मे उथल-पुथल पैदा करने वाले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अवमानना के मामले में कोर्ट में पेश होने के आदेश के खिलाफ प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की अपील ठुकरा दी। सा‌थ ही उन्हें अवमानना का अभियुक्त ठहराने के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की।

13 को होगा फैसला
मामले की सुनवाई कर रही आठ सदस्यीय पीठ के अध्यक्ष मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अपील खारिज की जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने दो फरवरी के अपने फैसले में कहा था कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दोबारा खोलने के वास्ते स्विट्जरलैंड प्रशासन को पत्र लिखने से सरकार के इंकार करने के लिए गिलानी के खिलाफ प्रथम दृष्टया अवमानना का मामला चलाने के लिए पर्याप्त आधार हैं। अदालत ने कहा था कि गिलानी को 13फरवरी को अवमानना का अभियुक्त करार दिया जाएगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
कोर्ट के फैसले का सम्मान करूंगा : गिलानी
गिलानी पर चलेगा अवमानना का मुकदमा
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132