|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:31 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

पाक में दिलीप कुमार का घर बना हेरिटेज साइट

इसलामाबाद/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    3:30 AM
Dilip Kumars house in Pakistan Heritage Site

गुजरे जमाने के बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के पाकिस्तान के पेशावर स्थित पुश्तैनी मकान को हेरिटेज साइट घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तानी प्रशासन ने इस इमारत को तीन करोड़ रुपये में खरीदने के बाद यह ऐलान किया।

मालिक से तीन करोड़ रुपये में खरीदा
दिलीप कुमार का जन्म पेशावर में 11 दिसंबर, 1922 को हुआ था। उनका यह पुश्तैनी मकान पेशावर के मोहल्ला खुदादाद के मशहूर किस्सा कहानी बाजार में है। जियो चैनल के मुताबिक खैबर पख्तूनवा प्रांत के संस्कृति विभाग ने हाल ही में इस मकान को उसके मौजूदा मालिक से तीन करोड़ रुपये में खरीदा है। चैनल ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि इस तीन मंजिला इमारत की मरम्मत का काम दो महीने के अंदर शुरू होगा।

इमारत काफी बुरी हालत में दिख रही
इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस इमारत में छह कमरे हैं। दिलीप कुमार के रिश्तेदार आठ साल पहले तक इस इमारत में रहते थे, बाद में उन्होंने इसे स्थानीय व्यक्ति को 56 लाख रुपये में बेच दिया था। चैनल पर दिखाई गई तस्वीरों में इमारत काफी बुरी हालत में दिख रही थी। इसकी दीवारें और छत जगह-जगह खराब हो गई हैं। हालांकि इमारत के दरवाजे और खिड़कियां अभी उसमें मौजूद हैं।

हेरिटेज साइट बनाने का ऐलान किया
मालूम हो कि खैबर पख्तूनवा प्रांत के सूचना मंत्री मियां इफ्तिखार हुसैन ने हाल ही में दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी मकानों को हेरिटेज साइट बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि दोनों बॉलीवुड अभिनेताओं का यहां जन्म हुआ। दिलीप कुमार का बचपन का नाम यूसुफ खान है और उनके पिता लाला गुलाम सरवर के पेशावर और महाराष्ट्र में फलों के बगीचे थे।

राज कपूर का जन्म भी 1924 में पेशावर में
हाल ही में अपने ब्लॉग में दिलीप कुमार ने लिखा था कि पाकिस्तानी प्रशासन के उनके पुश्तैनी मकान को संरक्षित करने के फैसले ने उन्हें द्रवित कर दिया है। उनकी बहुत सी यादें पेशावर से जुड़ी हुई हैं। इस मकान में उनके माता-पिता, दादा-दादी, चाचा-चाची और तमाम भाई-बहनों की आवाजें और हंसी गूंजने की यादें आज भी उनके जेहन में हैं। वहीं राज कपूर का जन्म भी 1924 में पेशावर में ही हुआ था। उनका पांच मंजिला पुश्तैनी मकान पेशावर के दाखी नलबंदी में इलाके में है। इस मकान की ऊपरी यानी पांचवीं मंजिल हालांकि गिर गई है, लेकिन इसमें अब भी 60 कमरे मौजूद हैं।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
ranjeet thakur, jagdlpur cg
मेरी राय है की ऐसा घर जिसमें अपना बचपन गुजरा हो बुढ़ापे में हम किसी और जगह में रह रहें हों उस पुराने घर की जस का तस मौजूदगी निश्चय ही उस घर से जुडी पुरानी यादें किसी को भी रोमांचित कर सकती हैं.
sushant kumar, hyderabad
यह गर्व की बात है की दिलीप कुमार साहब का घर आम लोगो क लिए खोल दिया गया है और ये पाकिस्तान क लिए भी गर्व की बात है क दिलीप साहब का जन्म पाकिस्तान में हुआ है|
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132