|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:31 AM IST
पाकिस्तान
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » पाकिस्तान

पाक सेना के हमले में 11 आतंकी ढेर

परचिनार/रायटर।
Story Update : Friday, February 10, 2012    4:25 PM
11 militants killed in Pak army attack

पाकिस्तान में कुर्रम एजेंसी के मामोजई में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के तीन संदिग्ध ठिकानों पर तोप से गोले बरसाए, जिससे 11 आतंकवादियों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना इस साल की शुरूआत से कुर्रम में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है। सेना की सहायता के लिए हेलीकाप्टरों के साथ साथ बमवर्षक विमान भी भेजे गए हैं।

बदर मंसूर मारा गया
उत्तर वजीरिस्तान के मिरानशाह में गुरूवार को अमेरिकी ड्रोन विमान द्वारा एक मकान पर दो मिसाइलें दागी जाने के बाद चार लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में आतंकवादी संगठन अलकायदा के स्थानीय नेता बदर मंसूर के मारे जाने की भी खबर है। मंसूर लाहौर में अल्पसंख्यकों के एक धार्मिक स्थल तथा कराची में किए गए कई हमलों में शामिल था। बुधवार को इससे पहले भी ड्रोन हमले में 10आतंकवादी मारे गये थे।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी तालिबान के अतंरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा और अफगानिस्तान में पश्चिमी सेनाओं पर हमला कर रहे अफगान तालिबान के साथ तार जुडे हुए हैं। यह संगठन देश के पश्चिमोत्तर कबायली इलाकों में सक्रिय है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
पाक सेना पर जारी रखेंगे हमले : तालिबान
पाक सेना से जल्द होगा संपर्क स्थापित : जनरल एलेन
कश्मीर में आतंकी घुसपैठ कराना चाहती है पाक सेना
पाक सेना उत्तरी वजीरिस्तान में नहीं चलाएगी अभियान
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
पाकिस्तान की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132