|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:29 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

सोमालिया में बढ़ते संघर्ष से UNICEF चिंतित

नैरोबी।
Story Update : Wednesday, November 16, 2011    1:10 PM
UNICEF concerned over escalating conflict Somalia

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने सोमालिया में बढ़ते संघर्ष पर चिंता जताई है। इस अक्टूबर में सोमालिया में जारी संघर्ष के बीच कम से कम 24 बच्चे मारे गए हैं और 58 घायल हुए हैं।

यूनिसेफ ने नैरोबी में जारी किए गए वक्तव्य में कहा है कि सशस्त्र सेवाओं में बच्चों की भर्ती व बच्चों और महिलाओं के साथ यौन हिंसा चिंताजनक स्थिति है।

सोमालिया में यूनिसेफ के प्रतिनिधि सिकंदर खान ने कहा, ‘दक्षिणी व मध्य सोमालिया के बीच होने वाली गोलीबारी व हमलों की चपेट में आने वाले बच्चों व नागरिकों की संख्या बढ़ रही है।’

उन्होंने कहा, ‘बीते कई सप्ताहों के दौरान बच्चों की हत्याओं व उनके घायल होने के मामलों में गम्भीर बढ़ोतरी हुई है।’

इस पूर्व अफ्रीकी देश में हुए कई अपहरणों के लिए दोषी ठहराई जाने वाली अल-शबाब सेना को निशाना बनाते हुए यहां केन्याई सेना सैन्य कार्रवाई कर रही है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132