|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:25 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

कंबोडिया में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

नोम पेन्ह/वार्ता।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    3:02 PM
Six people killed in road accident in Cambodia

कंबोडिया के पूर्वी प्रांत कांपोंग चाम में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में चार विदेशी नागरिकों समेत छह लोगों की मौत हो गई। कांपोंग चाम के त्बाउंग कमुम जिले के पुलिस उप प्रमुख सो सरत ने मंगलवार को बताया कि एक कार ने सड़क किनारे खडे़ ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गयी1 ट्रक चालक हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।

मृतकों में विदेशी भी शामिल
मृतकों में तीन कोरियाई, एक वियतनाम का और दो कंबोडियाई नागरिक हैं। पुलिस उप प्रमुख ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कार में सवार सभी लोग शराब के नशे में थे। वे सभी एक रबड़ फैक्ट्री में काम करते थे। गौरतलब है कि गत वर्ष कंबोडिया में सड़क हादसों में मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। गत वर्ष सड़क हादसों में 1890 लोग मारे गए, जबकि इससे पिछले वर्ष में दुर्घटनाओं में 1709 लोग मारे गए थे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132