|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:24 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

सोमालिया में शहाब कैंप पर हमला, 50 मरे

नैरोबी/रायटर।
Story Update : Saturday, January 07, 2012    11:06 AM
Shahab camp attacked in Somalia 50 dead

केन्याई वायुसेना ने विद्रोही संगठन अल शहाब के सोमालिया स्थित ठिकानों पर जबर्दस्त बमबारी की है। इसमें 50 संदिग्ध विद्रोही लडाकों के मारे जाने और 60 अन्य के घायल होने की खबर है। सेना के प्रवक्ता इमैन्युअल चिरचिर ने बताया कि अल कायदा से संबद्ध अल शहाब के लडाके गरबहारे इलाके में छिपे हुए थे। हाल में केन्याई सेना के कब्जे में आए दो समीपवर्ती शहरों तथा केन्या और सोमालिया की सेनाओं पर आक्रमण की ताक में थे।

उन्होंने कहा कि यह शहाब के लिए सबसे बड़ा झटका है। हमें लगता है कि लडाके फाफादुन या इलाडे में हमारी सेनाओं पर हमला करना चाहते थे। केन्या ने इन विद्रोहियों के मुकाबले के लिए पिछले साल अक्टूबर में अपनी सेना सोमालिया भेजी थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132