|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:24 AM IST
अन्य देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अन्य देश

रूसी एटमी रिसर्च सेंटर में आग, कोई हताहत नहीं

मॉस्को/रायटर।
Story Update : Monday, February 06, 2012    8:59 AM
Russian nuclear research center fire no casualties

रूस के मास्को परमाणु अनुसंधान केंद्र की बेसमेंट में रविवार को आग लग गई। हालांकि इससे परमाणु विकिरण का खतरा नहीं है। मास्को शाखा के आपातकाल मंत्रालय के प्रवक्ता सेर्जी व्लासोव ने बताया कि केंद्र से धुआं निकालता दिखाई दिया। इस दौरान किसी के मरने की सूचना नहीं है।

परमाणु विकिरण का खतरा नहीं
रूस की परमाणु एजेंसी ने बताया कि अनुसंधान केंद्र से किसी परमाणु सामग्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। इस आग से परमाणु विकिरण का खतरा नहीं है। सूचना मिलते ही दमकल की गाडियां और एम्बुलैंस समेत करीब 30 आपात वाहन आग बुझाने और राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए।

अनुसंधान केंद्र के संचालन में खामी
हालांकि पर्यावरण बचाव के लिए काम करने वाले संगठन ग्रीनपीस रूस के मुहिम निदेशक इवान ब्लोकोव ने कहा कि यह काफी खतरनाक घटना है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। इससे पता चलता है कि अनुसंधान केंद्र के संचालन में खामी है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132