दक्षिण अफ्रीका में पिछले एक वर्ष में खराब पुलिस व्यवस्था के कारण ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) पर हमलों में बढ़ोत्तरी हुई है। ‘इंस्टीट्यूट फॉर सेक्यूरिटी स्टडीज’ के हवाले से कहा कि 2010-2011 में विभिन्न एटीएम पर कुल 399 हमलें हुए, जबकि 2009-2010 में हमलों की संख्या 247 थी। इस लिहाज से हमलों में 61 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा हमले गौतेंग और क्वाजुलु नेतल प्रांत में हुए। इस वर्ष की शुरूआत से अब तक ईस्टर्न केप, नार्थ वेस्ट और वेस्टर्न केप में एटीएम पर हमलों की कई घटनाएं हो चुकी हैं। केपटाउन में भी शुक्रवार को एटीएम पर दो हमले हुए।
अधिकतर हमले रोशनी की खराब व्यवस्था वाले क्षेत्रों में देर रात दो बजे से सुबह पांच बजे के बीच हुए। हालांकि हमलावरों ने कितना धन चोरी किया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इंस्टीट्यूट के अपराध विशेषज्ञ जोहान बर्गर ने कहा कि आपराधिक गिरोह कमजोर पुलिस प्रणाली का फायदा उठा रहे हैं।
0
खबर पर अपनी राय दें