|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:11 AM IST
खाड़ी देश
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » खाड़ी देश

ईरान ने पश्चिमी देशों को दी हमले की चेतावनी

तेहरान।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    11:41 PM
Iran warning Western countries to attack

पश्चिमी मुल्कों को चेताते हुए ईरान ने कहा है कि जिस भी देश की सरजमीं का इस्तेमाल शत्रु देश करेंगे वहां हर हाल में आक्रमण किया जाएगा। ईरान की फाक्स समाचार एजेंसी ने रेवोल्यूशनरी गार्ड के उप प्रमुख हुसैन सलामी के हवाले से इस बात की पुष्टि की है।

सलामी ने रेवोल्यूशनरी गार्ड के जवानों से कहा कि ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल होने वाले किसी भी देश के खिलाफ हमारे सैन्यबल जवाबी कार्रवाई करने को बाध्य होंगे। पश्चिमी देशों के साथ रिश्तों में आ रही तल्खी के बीच रेवोल्यूशनरी गार्डों ने शनिवार से दो दिवसीय सैन्य अभ्यास भी शुरू किया। ईरानी मीडिया के मुताबिक दक्षिणी ईरान में यह छोटे स्तर का सैन्य अभ्यास है।

अमेरिका और इस्राइल बार बार कहते रहे हैं कि अगर ईरान को इसकी परमाणु महत्वाकांक्षा से रोकने के सारे कूटनीतिक प्रयास विफल हो जाते हैं तो उस पर हमला भी किया जा सकता है। ईरान भी पश्चिमी देशों को आगाह करता आया है कि उसके खिलाफ मोर्चा खोलने के परिणाम गंभीर होंगे और हमले की सूरत में वह इस्राइल और खाड़ी में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने के अलावा महत्वपूर्ण तेल, समुद्री मार्ग होरमुज जल संधि को भी बंद कर देगा।


4

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जल्दबाजीः अमेरिका
ईरान ने चेताया, प्रतिबंधों से बढ़ेंगी तेल की कीमतें
नए प्रतिबंधों से ईरान पर बढ़ेगा दबाव
ईरान से बातचीत को तैयार हैं पश्चिमी देश
आप की राय -
kamil, lucknow
सभी देशो को मिलकर अमेरिका को अलग कर देना चाहिए तभी उस की हिटलर गिरी ख़तम होगी
OSAMA, india
अमेरिका से लड़ने के लिए तैयार हैं दुनिया के मुस्लिम। ईरान को आल्लाह ताला और तरक्‍की नसीब आता फरमाए। आमीन
Anand bhatt, Tehri garhwal
इरान अगर परमाणु हथियार बना रहा है तो गलत है.और अगर अपनी उर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिये कर रहा है तो ठीक है. लेकिन इसकी गारंटी देनी चाहिए ईरान को.
abid, india
अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता हैं तो अमेरिका, इजरायल और europe को बहुत नुकसान होग। इन्साहल्लाह, अल्लाह ईरान के साथ है, और हमारी दुआएं और हमदर्दी भी। जरूरत पड़ी तो अमेरिका और इजराल के खिलाफ भी लड़ेगे.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
खाड़ी देश की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132