|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:09 AM IST
यूरोप
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » यूरोप

संयुक्‍त सैन्य अभ्यास करेंग भारत-रूस

मास्को/आईएएनएस।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    3:30 PM
Would India joint military exercises Russia

रूस व भारत ने सोमवार को संयुक्त आईएनडीआरए-2012 सैन्य अभ्यास के लिए तैयारियां शुरू कर दीं हैं। इस साल गर्मियों में रूस में यह सैन्य अभ्यास होना है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एलेक्जेंडर गोर्दयेव ने कहा, ‘भारतीय सेना का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रूस के दूरस्थ पूर्व में उलेन उडे में पहुंचा। वह गर्मियों में होने वाले

आईएनडीआर-2012 सैन्य अभ्यास की तैयारियों पर चर्चा के लिए पहुंचे थे।’ साल 2003 से अब तक भारत व रूस पांच संयुक्त आईएनडीआरए अभ्यास कर चुके हैं। थल सेना व नौसेना के लिए ये सैन्य अभ्यास किए गए हैं। दोनों देशों का अंतिम संयुक्त सैन्य अभ्यास अक्टूबर 2010 में भारत में हुआ था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
यूरोप की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132