|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:02 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

भारत-चीन के पास विकास करने के पर्याप्‍त मौके

बीजिंग/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    6:32 PM
India China the enough opportunity to develop

चीन ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि दोनों देशों के लोगों के लिए एकजुट होकर विकास करने के पर्याप्त मौके हैं। चीन की सत्तारूढ कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य झाऊ योंगकोंग ने विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की अगवानी करते हुए कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में बेहतर प्रगति हुई है और हम इससे संतुष्ट है।

योंगकोंग ने कहा कि अपनी भारत यात्रा को याद करते हुए कहा कि चीन और भारत की लगभग 2.5 अरब जनसंख्या के विकास के लिए पर्याप्त अवसर और संभावनाएं हैं। झाऊ ने वर्ष 2010 में भारत की यात्रा की थी जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य राजनेताओं से मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि कृष्णा मंगलवार रात यहां पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरूआत झाऊ के साथ मुलाकात से की। इसके बाद उन्होंने दिन के भोजन पर चीन के विदेश मंत्री यांग जिएची से मुलाकात की। कृष्णा कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के वरिष्ठ नेता वांग जियारूई से भी मुलाकात करेंगे। वह बुधवार शाम को भारतीय दूतावास के भवन का भी औपचारिक उद्घाटन करेंगे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132