|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:02 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

भारत-चीन को आगे बढ़ने के पर्याप्त मौके

बीजिंग।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    11:58 PM
India China opportunity to move to forword

चीन ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर संतोष जताते हुए बुधवार को कहा कि दोनों देशों के लोगों के लिए एकजुट होकर विकास करने के पर्याप्त स्थान और मौके मौजूद हैं। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य झोऊ योंगकांग ने विदेश मंत्री एस एम कृष्णा की अगवानी करते हुए कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में बेहतर प्रगति हुई है और हम इससे संतुष्ट हैं।

झोऊ ने 2010 में भारत की यात्रा की थी
उन्होंने अपनी भारत यात्रा को याद करते हुए कहा कि चीन और भारत की लगभग 2.5 अरब जनसंख्या के विकास के लिए पर्याप्त अवसर और संभावनाएं हैं। झोऊ ने 2010 में भारत की यात्रा की थी, तब वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य राजनेताओं मिले थे।

विदेश मंत्री यांग जिएची से मुलाकात की
गौरतलब है कि कृष्णा मंगलवार रात यहां पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत झोऊ के साथ मुलाकात से की। इसके बाद उन्होंने दिन के भोजन पर चीन के विदेश मंत्री यांग जिएची से मुलाकात की। वे कम्युनिस्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के वरिष्ठ नेता वांग जियारूई से भी मुलाकात करेंगे। देर शाम वे भारतीय दूतावास के भवन का भी औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह भवन एक करोड़ डालर की लागत से बना है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
भारत-चीन के बीच वार्ता की तारीख तय
भारत-चीन संबंधों में खटास डाल रहा है मीडिया
भारत-चीन में संकट से निवेशक हो रहे हताश
इस बार भारत-चीन का बेड़ा गर्क कर देगी मंदीः यूएन
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132