|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 12:01 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

तिब्बतियों पर बौखलाया चीन, सख्ती से कुचल देंगे हिंसा

बीजिंग/वार्ता।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:35 PM
Dragon addled Tibetan will crush violence rigorous

चीन ने हाल ही में धार्मिक स्वतंत्रता की मांग को लेकर तिब्बतियों के आत्मदाह और तिब्बती बहुल इलाकों में हिंसक संघर्ष के लिए उनके आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा और विदेशी समूहों को जिम्मेदार ठहराया है। चीन ने कहा है कि मुल्क में हिंसा भड़काने की किसी तरह की कोशिश को सख्ती से कुचल दिया जाएगा।

गैरकानूनी तरीके से लूटपाट और हिंसा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियू वेमिन ने प्रेस कांप्रेंस में कहा सिचुआन प्रांत में पिछले महीने तिब्बतियों और सुरक्षा बलों में हिंसक संघर्ष आपराधिक कार्रवाई थी जो तिब्बत की आजादी की वकालत कर रहे विदेशी समूहों का कारनामा था। इन्हीं लोगों के उकसाने पर यह हिंसा हुई थी। यह चंद आपराधिक लोगों की कार्रवाई है जिन्होने गैरकानूनी तरीके से इकट्ठे होकर लूटपाट और हिंसा की।

टीवाईसी ने तिब्बतियों से आत्मदाह करने की अपील की
लियू ने साफ किया कि चीन सरकार हिंसा भड़काने और राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता को नष्ट करने की किसी तरह की कोशिश को सख्ती से कुचल देगी। तिब्बती युवा कांग्रेस (टीवाईसी) ने धार्मिक मतावलंबियों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाकर तिब्बतियों से आत्मदाह और विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। टीवाईसी ने तिब्बतियों से अलग-अलग समय पर आत्मदाह करने के लिए कहा है।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
तिब्बती प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 6 की मौत
एक और तिब्बती ने की आत्मदाह की कोशिश
आप की राय -
Saket Gupta, Jabalpur
जिनको अपनी ताकत पर घमंड हो जाता है उनका विनाश भगवन तय कर के रखता है
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132