|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:56 PM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

ब्रिटेन में फिर दिखा यूएफओ

लंदन।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    11:54 PM
UFO show again in the UK

ब्रिटेन में फिर से यूएफओ देखने का दावा किया गया है। दावा करने वाले ने आसमान में मंडरा रहे चमकीले पिंड के फुटेज भी कैमरे में कौद किए हैं। खबरों के अनुसार तारों पर निगाह रख रहे एक व्यक्ति ने थेम्स नदी के मुहाने के ऊपर आसमान में मंडरा रहे एक चमकीले पिंड को कैमरे में कैद किया है। दावा करने वाले व्यक्ति के अनुसार आसमान में मंडरा रहा रहस्यमयी यान अंडाकार था और उसमें कई अलग-अलग आकार की सुनहरी लाइटें जल रही थीं।

गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए
दावा करने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसने अपनी कार के भीतर से यह फुटेज लिए। यू-ट्यूब पर डाले गए 53 सेकेंड के एक वीडियो में इस व्यक्ति ने कहा है कि आसमान में चमकता पिंड एक नाव के आकार का दिख रहा था। खराब वीडियो के संबंध में दावा करने वाले का कहना है कि वह वीडियो शूट के लिए तैयार नहीं था और पिंड काफी दूरी पर था, इसलिए तस्वीरें ज्यादा साफ नहीं आ सकीं। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में यूएफओ देखने का दावा कोई पहली बार नहीं किया गया है। कुछ वर्षों पहले ब्रिटेन ने यूएफओ देखे जाने से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए थे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132