|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:54 PM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

भारत-फ्रांस डील से ब्रिटेन बौखलाया, रोकेगा मदद

लंदन/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Monday, February 06, 2012    10:49 AM
India France defence deal UK addled help prevent

भारत के सबसे बड़े रक्षा सौदे का ठेका फ्रांसीसी कंपनी दासो राफेल को मिलते ही ब्रिटेन में भारत को दी जाने वाली आर्थिक मदद को रोके जाने की मांग तेज हो गई है। कुछ ब्रिटिश नेताओं ने भारत को किसी भी तरह की आर्थिक मदद रोकने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन हर साल करीब एक बिलियन पाउंड की राशि भारत को मदद करता है।

मदद रोकने के लिए दबाव बढ़ा
हालांकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भारत को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के पक्ष में हैं। लेकिन अब उन पर इस मदद को रोके जाने के लिए अभूतपूर्व दबाव पड़ रहा है। भारत ने फ्रांसीसी कंपनी दासो के 126 राफाल फाइटर जेट खरीदने का फैसला किया है। सौदा करीब 12 अरब डॉलर का है।

अरबों डॉलर की डील पर थी नजर
भारत के सबसे बड़े रक्षा सौदे का ठेका फ्रांस की कंपनी दासो राफेल ने हासिल कर लिया है। दासो ने यूरोपीय कंपनी ईएडीएस को पछाड़ कर 126 बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों के लिए अरबों डॉलर के इस सौदे की बाजी जीत ली। सूत्रों ने बताया कि दासो सबसे कम कीमत पर विमान देने की पेशकश करने वाली कंपनी रही। अब इस कंपनी के साथ भारत की रक्षा खरीद प्रक्रिया के तहत डील की जाएगी।

राफेल: बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान
निर्माता : फ्रांस की दासो कंपनी
पहली उड़ान :4 जुलाई, 1986
इंजन : दो
सेवा में : फ्रांसीसी एयरफोर्स और नेवी में

क्या हैं खासियत :
किसी भी मौसम में उड़ान भरने की क्षमता
डैने इस अंदाज में बनाए गए हैं कि कभी भी और किसी भी तरफ मुड़ सकता है।
अब तक की सबसे विकसित प्रणाली से लैस हैं।
दुनिया के सबसे खतरनाक जेट फाइटर में से एक है।


5

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
भारत ने इसलिए की जंगी विमानों की इतनी बड़ी डील
दासो ने जीती 126 लड़ाकू विमानों की डील
आप की राय -
moin akram, lucknow
hum dusro par kabtak nirbhar rhege india kab apne yha vimaan our hathiyaar viksit krege
akash, pune
we r pround to be indian.indian army best in the world
Arvind, Mumbai
kahi desh Russian Mig vimano ki tarah fir se bevkoof ban jaye aur arbo rupaye paani me chale jaye bhrasht netao officers par viswas nahi hota
saurabh singh rajput, morena
too good
manu deshmukh, Nagpur
India ki tarakki se viksit desh irshya karte hein.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132