|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:48 PM IST
ऑस्ट्रेलिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ऑस्ट्रेलिया

नौका हादसे में चार लोगों के शव बरामद

सिडनी।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    1:26 AM
The bodies of four people found in boat accident

पापुआ न्यूगिनी में बृहस्पतिवार को हुई नौका दुर्घटना में बचाव कर्मियों ने चार लोगों के शव बरामद किए हैं लेकिन 100 लोग अभी भी लापता हैं। पापुआ न्यूगिनी के समुद्री सुरक्षा विभाग के प्रमुख कैप्टन नूरउर रहमान ने बताया कि दुर्घटना के बाद अभी तक चार शव बरामद किए गए हैं और बचाव कार्य अभी भी जारी है। कैप्टन रहमान ने बताया कि इस दुर्घटना में 246 लोगों को सकुशल बचाया जा चुका है।

बृहस्पतिवार को एमवी राबौल क्वीन नामक यात्री नौका खराब मौसम की वजह से डूब गई थी। इसमें 350 यात्री सवार थे।
रहमान ने बताया है कि चूंकि इस समय समुद्र के पानी का तापमान गर्म बना हुआ है इसलिए और भी अधिक लोगों के जीवित मिलने की संभावना है।

इस बीच नौका का संचालन करने वाली कंपनी राबौल शिपिंग का कहना है कि नौका के जल समाधि लेने के पीछे क्या कारण जिम्मेदार रहे होंगे। इस बात को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। पापुआ न्यूगिनी के प्रधानमंत्री पीटर ओ नील ने इस हादसे की पूरी जांच कराने का भरोसा दिलाया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑस्ट्रेलिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132