|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:47 PM IST
ऑस्ट्रेलिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ऑस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया ने पाक के छात्र को वापस लौटाया

मेलबर्न।
Story Update : Tuesday, January 10, 2012    1:43 AM
Pakistan student who returned to australia

पाकिस्तानी छात्र की संदिग्ध हरकतों के कारण आस्ट्रेलियाई सरकार ने उसे वापस भेजने का निर्णय लिया। मेलबर्न में रह रहा छात्र सोमवार को स्वदेश लौटा। एक आस्ट्रेलियाई अखबार ने आव्रजन विभाग के हवाले से बताया कि 23 वर्षीय सलमान घुम्मन ने पाकिस्तान में कई संदिग्ध फोन कॉल किए थे। सुरक्षा एवं खुफिया विभाग के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ के बाद उसे वापस भेजने का निर्णय लिया।

आव्रजन विभाग के प्रवक्ता सैंडी लोगन ने सलमान के देश छोड़कर जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि वीजा रद्द किए जाने के बाद वह स्वेच्छा से पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया। उधर सलमान के पिता व पाकिस्तान की वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी मंजूर हुसैन घुम्मन ने आशंका जताई है कि उनके परिवार के द्वारा प्रतिबंधित संगठन जमात उद दावा को दान दिए जाने के कारण बेटे को निशाना बनाया जा रहा है। मेलबर्न इंस्टीट्यूट में अकाउंट की पढ़ाई करने आए सलमान ने कहा है कि वह अपने ऊपर लगे आरोप को झूठा साबित कर वापस लौटेगा और अपनी पढ़ाई पूरी करेगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑस्ट्रेलिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132