|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:41 PM IST
ऑस्ट्रेलिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ऑस्ट्रेलिया

एप्पल निराश, सैमसंग का टैबलेट पीसी उतरेगा बाजार में

सिडनी।
Story Update : Friday, December 09, 2011    9:53 AM
Apples failure in the Court to block Samsungs tablet is a serious setback

एप्पल की प्रतिद्वंद्वी कंपनी सैमसंग को राहत देते हुए ऑस्ट्रेलियाई अदालत ने उसके नए उत्पाद को बाजार में उतरने की अनुमति दे दी है। सैमसंग और एप्पल के बीच कॉपीराइट को लेकर छिड़े एक विवाद का मामला कोर्ट पहुंचने के बाद एप्पल ने सैमसंग के नए ‘टैबलेट कंप्यूटर’ पर अस्थाई रोक लगाने की मांग की थी। एप्पल का कहना है कि सैमसंग का नया गैलेक्सी टेन प्वाइंट वन टैब कंप्यूटर उसके आईपैड की नकल कर बनाया गया है।

समझौता नहीं करेगी एप्पल
इससे पहले अमेरिकी कंपनी एप्पल इंक ने टैबलेट को लेकर दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स के साथ आस्ट्रेलिया में जारी कानूनी लड़ाई को समाप्त करने की पेशकश ठुकरा दी थी। एप्पल ने कहा है कि सैमसंग के गैलेक्सी फोन और टैबलेट उसके आईफोन एवं आईपैड की नकल कर बनाए गए हैं।

इसके कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण कोरियाई कंपनी के विरुद्ध अदालती कार्रवाई की गई है। गैलेक्सी मॉडल सैमसंग के कारोबार वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है, लेकिन इस अदालती कार्रवाई से गैलेक्सी पर ही संकट मंडराने लगा है। सैमसंग का यह मॉडल एप्पल के गैजट के लिए बहुत बड़ा खतरा बन गया है।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
सैमसंग और एप्पल में फिर कानूनी लड़ाई
सैमसंग से समझौता नहीं करेगी एप्पल
आप की राय -
ram, islamabad
ye to hona tha
Manish, Saharanpur
Ab sayad apple ka bad time start hai
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑस्ट्रेलिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132