|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:41 PM IST
ऑस्ट्रेलिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ऑस्ट्रेलिया

नितिन के आस्ट्रेलियाई हत्यारे को 13 साल की सजा

र्मेलबर्न।
Story Update : Thursday, December 22, 2011    12:45 PM
13 year sentence for killing Indian student

आस्ट्रेलिया की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या मामले में एक आस्ट्रेलियाई युवक को 13 साल की जेल की सजा सुनाई। आस्ट्रेलियाई युवक की पहचना उजागर नहीं की गई है। युवक को अप्रैल में ही हत्या और लूट की कोशिश के आरोप में दोषी ठहराया गया था। 21 वर्षीय गर्ग की 2 जनवरी 2010 को हत्या कर दी गई थी। आस्ट्रेलिया में उस समय भारतीयों पर नस्ली हमले किए जा रहे थे, जिससे आस्ट्रेलिया और भारत के बीच राजनयिक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

यह सजा आठ साल तक नॉन पैरोल रहेगी
मामले की सुनवाई विक्टोरिया प्रांत के सुप्रीम कोर्ट में की गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि मेलबर्न में भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या एक गंभीर अपराध था लेकिन यह अपराध किसी सोची समझी रणनीति के तहत नहीं किया गया था। युवक ने इस हत्या को अंजाम दिया तब वह मात्र 15 साल का था। युवक को 13 साल की सजा सुनाई गई। उसकी यह सजा आठ साल तक नॉन पैरोल रहेगी।

हत्या करने और हिंसक अपराध करने का दोषी
न्यायाधीश ने कहा कि अपराधी का गर्ग की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था उसे यह भी नहीं मालूम था कि गर्ग को छुरा मारने का अंजाम क्या होगा लेकिन इसके बावजूद वह हत्या करने और हिंसक अपराध करने का दोषी है। अदालत ने हत्या के दोषी 17 वर्षीय किशोर की पहचान गुप्त रखी है। 2009 के अंत और 2010 की शुरुआत में मेलबर्न और सिडनी में भारतीय छात्रों के ऊपर जानलेवा हमलों के मामले काफी बढ़ गए थे। मेलबर्न में नितिन गर्ग को एक आस्ट्रेलियाई किशोर ने छुरा घोंप दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों के खिलाफ इस तरह के मामले का भारत मे कड़ा विरोध किया गया था और यह कहा गया था कि नस्लभेद के कारण आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर जानलेवा हमले किये जा रहे हैं। इस विवाद के कारण दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब हुए थे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑस्ट्रेलिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132