|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:39 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

लिट्टे को मदद करने के लिए कनाडा का नागरिक दोषी

न्यूयॉर्क।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    10:40 PM
a citizen of Canada responsible for helping LTTE

श्रीलंका मूल के 35 वर्षीय कनाडाई व्यक्ति को एक न्यूयॉर्क की अदालत ने लिट्टे के लिए सबमैरीन डिजाइन का साफ्टवेयर समेत अत्याधुनिक तकनीक की खरीद की साजिश रचने का दोषी पाया है। अभियोजकों ने कहा कि 2009 में अमेरिका से कनाडा आकर बसे रामानन माइलवागनाम ने श्रीलंका के विद्रोही संगठन तमिल टाइगर्स के लिए नाइट विजन उपकरणों को भी खरीदने की कोशिश की थी।

अधिकतम 15 साल की कैद
न्यूयॉर्क पूर्वी जिले के अमेरिकी अटार्नी कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि उसे अधिकतम 15 साल की कैद हो सकती है। लिट्टे को मदद पहुंचाने के लिए आतंकवाद संबंधी अपराधों में उसके पांच सहयोगियों को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है। मार्च 2006 में पेश कोर्ट दस्तावेज में माइलवागनाम पर लिट्टे के लिए एक ब्रिटिश कंपनी से करीब 22000 डॉलर की कीमत वाली सबमैरीन डिजाइन साफ्टवेयर और कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया की एक कंपनी से नाइट विजन उपकरण की खरीद की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132