|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:39 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

अमेरिका में निर्माणाधीन गुरुद्वारे में तोड़फोड़

वाशिंगटन।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    11:49 PM
Vandalized in a gurdwara under construction in the United States

अमेरिका के मिशिगन प्रांत में शरारती तत्वों ने एक निर्माणाधीन गुरुद्वारे में तोड़फोड़ की और वहां दीवारों पर मुसलिम विरोधी बातें लिख दीं। नस्लीय घृणा का यह एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मिशिगन के स्टर्लिंग हाइट्स शहर में गत पांच फरवरी को बदमाशों ने गुरुद्वारे में काफी तोड़-फोड़ की।

ट्रेड सेंटर पर हुए हमले से संबंधित बातें
अमेरिकी सिख कानूनी रक्षा एवं शिक्षा कोष ने बताया कि बदमाशों ने गुरुद्वारे की दीवारों पर नस्लीय अपशब्द लिख दिए। यही नहीं बदमाशों ने दीवारों पर एक क्रास का निशान और एक बड़ी बंदूक की तस्वीर बनाने के साथ ही अमेरिका में 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले से संबंधित बातें भी लिख दी।

प्रार्थना स्थल पर हमला करना निंदनीय
कमेटी के सदस्यों ने स्थानीय और संघीय प्रशासन से घृणा फैलाने वाले अपराध के सिलसिले में जांच करने की अपील की है। अमेरिकी इसलामी संबंधों पर गठित परिषद और अमेरिकी-यहूदी समिति की मिशिगन शाखाओं ने घटना की कड़ी निंदा की है। मुसलिम परिषद के कार्यकारी निदेशक दाऊद वालिद ने कहा है कि हम गुरुद्वारे पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं तथा स्थानीय और संघीय प्रशासन से अपील करते हैं कि इस घृणित अपराध की साजिश रचने वालों को गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास करे। यहूदी समिति के प्रवक्ता कारी आल्टरमैन ने कहा है कि हमारे समुदाय में किसी भी धर्म के प्रार्थना स्थल पर हमला करना निंदनीय है। हमें सिख समुदाय के धार्मिक स्थल पर हुए हमले से बेहद दुख हुआ है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132