|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:35 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

अमेरिका ने सीरिया में बंद किया अपना दूतावास

वाशिंगटन/लंदन।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    3:12 AM
The United States closed its Embassy in Syria

अमेरिका ने सीरिया में बशर अल असद सरकार की दमनकारियों नीतियों को लेकर अपना विरोध जताते हुए वहां स्थित अपने दूतावास को बंद कर दिया है और सभी अमेरिकी राजनयिकों को वापस बुला लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजदूत राबर्ट फेर्ड और दूसरे राजनयिक वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने पिछले महीने असद सरकार को चेताते हुए कहा था कि अगर असद सरकार ने इसके दूतावास की सुरक्षा नहीं बढ़ाई तो वह अपना दूतावास बंद कर देंगे। इस बीच ब्रिटेन ने सीरिया के हालात को अस्वीकार बताकर अपने राजदूत को विचार विमर्श के लिए वापस बुला लिया है। ब्रिटिश विदेश मंत्री विलियम हेग ने कहा कि उन्होंने सीरिया के हालातों पर विरोध जताने के वहां के राजदूत को तलब किया। एजेंसी


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132