|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:35 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

सिख समूह की वेबसाइट हैक

न्यूयॉर्क।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:44 AM
Sikh Group website hack

सिख हितों और अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह की न्यूयॉर्क आधारित वेबसाइट हैक कर ली गई है। समूह का आरोप है कि उन्हें निशाना बनाने का यह कुछ लोगों का सोचा समझा प्रयास है। सिख फार जस्टिस नाम के इस अग्रणी समूह ने अमेरिकी अदालत में मुकदमा दायर किया है। मीडिया को दिए बयान में समूह ने कहा कि इंटरनेट क्राइम की जांच के लिए जिम्मेदार एफबीआई की एक इकाई इंटरनेट क्राइम शिकायत केंद्र के पास भी लिखित शिकायत की गई है।

कुछ लोगों का सोचा समझा प्रयास
अटार्नी गुरुपतवंत सिंह पन्नून ने आरोप लगाया कि वेबसाइट पर यह ताजा साइबर हमला समुदाय की इंसाफ की मांग को चुप कराने का कुछ लोगों का सोचा समझा प्रयास है। जबकि अंतरराष्ट्रीय फोरम में याचिका के बाद समूह को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। गौरतलब है कि समूह ने कांग्रेस पार्टी व 1984 सिख दंगे में कथित भूमिका पर पार्टी के नेता कमलनाथ के खिलाफ भी मामला दायर किया है। स्वर्ण मंदिर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में सिख फार जस्टिस समूह ने टीवी एंकर जे लेनो के खिलाफ नियामक संघीय संचार आयोग के पास शिकायत की है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132