|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:34 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

ओबामा बोले, सीरिया में बंद हो कत्लेआम

वाशिंगटन/आईएएनएस।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    11:43 AM
Obama said stop massacres in Syria

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद से हत्याएं रोकने तथा देश में लोकतांत्रिक बदलाव के लिए सत्ता छोड़ने का आग्रह किया है।

ओबामा ने कहा है कि सीरिया सरकार ने शुक्रवार को गोलाबारी और अन्य तरह की अंधाधुंध हिंसा के जरिए सैकड़ों सीरियाई नागरिकों को मरवा दिया। यही नहीं सीरियाई सुरक्षा बलों ने सैकड़ों घायलों को चिकित्सकीय सहायता भी नहीं लेने दी। ओबामा ने बयान में कहा, ‘मैं सीरियाई सरकार द्वारा नागरिकों पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।’

ओबामा ने कहा, ‘असद को अब अपने ही लोगों के खिलाफ हत्या और अपराध का अभियान हर हाल में रोक देना चाहिए। उन्हें तत्काल सत्ता छोड़ देनी चाहिए और लोकतांत्रिक बदलाव का रास्ता साफ करना चाहिए। असद के पास सीरिया का नेतृत्व करने का कोई अधिकार नहीं है, और वह अपने लोगों तथा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के बीच अपनी सभी वैधानिकता खो चुके हैं।’


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132