|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:34 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

मालदीव की नई सरकार वैधानिकः अमेरिका

वाशिंगटन/आईएएनएस।
Story Update : Friday, February 10, 2012    2:15 PM
New government of Maldives legally United States

अमेरिका ने साफ किया है कि वह मालदीव की नई सरकार को वैध मानता है। इसके साथ ही अमेरिका ने मालदीव में जारी राजनीतिक अशांति के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया। विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलेंड से जब एक नियमित संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूछा गया कि क्या अमेरिका नई सरकार को वैध मानता है, तो उन्होंने कहा, ‘हां, हम ऐसा मानते हैं।’

मोहम्मद नाशीद से फोन पर बात
नूलेंड ने कहा कि अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री रॉबर्ट ब्‍लैक, जोकि दक्षिण एशियाई मामलों के प्रभारी हैं, ने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद से गुरुवार सुबह फोन पर बात की। ‘उन्होंने नाशीद को भरोसा दिलाया कि अमेरिका मौजूदा स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है, और साथ ही उन्होंने सरकार से कहा कि नाशीद की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जानी चाहिए।’

शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील
नूलेंड के अनुसार ब्‍लैक ने मालदीव के मौजूदा हालात का संवाद के जरिए शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आह्वान किया। ब्‍लैक शनिवार को मालदीव पहुंचने वाले हैं। नूलेंड ने कहा कि ब्‍लैक अपने मालदीव प्रवास के दौरान नए राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद, पूर्व राष्ट्रपति नाशीद और नागरिक समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे।

नाशीद ने रातभर हुई हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बाद पिछले मंगलवार को इस्तीफे की घोषणा कर दी थी। उसके बाद उपराष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने नए राष्ट्रपति का पदभार सम्भाला। नाशीद के समर्थकों द्वारा बुधवार को हिंसक विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद एक आपराधिक न्यायालय ने गुरुवार को नाशीद और साथ ही पूर्व रक्षा मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132