|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 11:28 PM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

‘भारत-पाकिस्तान में हो सकती है एटमी जंग’

वाशिंगटन/एजेंसी।
Story Update : Friday, February 10, 2012    2:55 AM
India Pakistan have nuclear war

भारत के भीतर आतंकी गतिविधियों को पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी में मौजूद तत्वों द्वारा समर्थन करने से दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष हो सकता है, जिसके तेजी से परमाणु युद्ध में बदलने की क्षमता है। यह चेतावनी एक शीर्ष अमेरिकी कमांडर ने बृहस्पतिवार को दी।

विश्वास बहाली के कदमों में कुछ प्रगति
एडमिरल सैम्युअल लॉकलीयर ने एक सीनेट कमेटी को बताया कि दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसी देशों के बीच हाल में विश्वास बहाली के कदमों में कुछ प्रगति हुई है। अमेरिकी पैसिफिक कमांड को बताया कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी में मौजूद तत्वों के भारत को निशाना बनाने के लिए हिंसक आतंकी संगठनों की मदद करने की वजह से आपसी रिश्तों में मतभेद पैदा होते हैं।

समाधान के संदर्भ में कुछ ठोस नतीजे दिखे
इस मदद का नतीजा दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष हो सकता है, जिसके तेजी से परमाणु जंग में बदलने की क्षमता है। शीर्ष सीनेट पैनल के एक सवाल के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि वार्ता के मामले में हालिया कोशिशों के सुरक्षा मामलों में खासकर क्षेत्रीय विवादों के समाधान के संदर्भ में कुछ ठोस नतीजे दिखे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इन कोशिशों ने एक दूसरों को अन्य क्षेत्रों में ध्यान देने का अवसर दिया। प्रगति धीमी लेकिन सकारात्मक है और विश्वास बहाली के उपायों को बढ़ाने पर सहमति हुई है। एडमिरल ने कहा कि अमेरिका भारत के खिलाफ सक्रिय पाकिस्तान आधारित गुटों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान के साथ लगातार काम कर सकता है।

भारत और अमेरिका रक्षा संबंध मजबूत
अमेरिका-भारत के संबंधों पर एक सवाल के जवाब में एडमिरल ने कहा कि भारत के साथ करीबी, लगातार और व्यापक सुरक्षा संबंध एशिया में स्थिरता और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होंगे। एडमिरल लॉकलीयर ने कहा कि आज भारत और अमेरिका के रक्षा संबंध मजबूत हैं और लगातार बढ़ रहे हैं। दोनों के बीच संवाद प्रक्रिया, रक्षा व्यापार, पर्सनल एक्सचेंज और सैन्य हथियारों में सहयोग बढ़ रहा है।

भारत ने अपनी सामरिक स्वायत्तता बनाए रखी
उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों के दौरान संबंध निर्माण और दीर्घकालिक साझेदारी की नींव बनाने पर फोकस करने की कोशिश रही। इसका परिणाम दोनों देशों की सेनाओं के बीच मजबूत संबंधों में दिखाई देता है। हालांकि लॉकलीयर ने कहा कि भारत ने अपनी सामरिक स्वायत्तता बनाए रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास, सुरक्षा और स्थिरता तथा आतंकवाद और कट्टरवाद के विरोध में व्यापक सहयोग के लिए अमेरिका के लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी अहम है।


14

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
pradip ojha, noida
एक दिन तो एसा होना ही है अमेरिका ठीक ही कह रहा है .हमे पाक को सबक सिखाना चाहिए जो लोग पाक के हिमायत कर रहे है उन्होंने सायद अपनी आँखे मुद राखी है पाक कभी भी इंडिया का भला नहीं चाहेगा .कुत्ते की दम कभी सीधी नहीं हो सकती है जय हिंद जय भारत
VIKAS BANERJEE, kanpur
Apne Bharat me kisine ankh b utahi to Us Desh Ko bhari padega Kyuki Ham Hindustani Ek The Ek hai Aur Ek hi rahenge .Jai Hind Jai Bhata.
PRATHAMA NAND SINGH, AZAMGARH
पाकिस्तान विश्व का सबसे बुरा देश है ............अगर कोई घर ख़राब होता है तो उस घर हेड जिम्मेदार होता है जय हिंद जय भारत
MOHAMMAD KAMIL, mau
अमेरिका को ज्‍यादा पता है कि जंग होगी,वो हमेशा से चाहता है कि दोनों मुल्क लड़ें।अमेरिका के लोगोंको और कुछ काम नहीं इंडिया और पाकिस्तान आपस में मिलकर अमेरिका हमेशा के ख़तम कर दे
Dinesh chandra, Bathinda
Ye jarori nahi ki war ho lekin bharat kab tak bardasht karega wo din dur nahi jab pak aur china atteck kar denge bharat sota rahega
rose, dubai
ब्रदर मुझे तो ए लगता है की अमेरिका हिदुस्तान पाकिस्तान को लड़ने के लिय हिंद में खुद अटैक करवाने का प्लान कर रहा है जब वह पाकिस्तान में खुद फेल हो जायगा तो ऐसा ही करेगा
Himanshu, Pratapgarh
america chahta hai ki ind an pak ka yudh ho aur wo apna ullu sidha kare.
DEV, Noida
दोस्तों मै तो यही कहूँगा कि कुछ लोगो की गलती की सजा पूरे देश को नहीं दी जा सकती माना पाकिस्तान की वजह से इंडिया को कुछ प्रोब्लेम्स है पर वह बी हमारे जैसे ही लोग रहते है किसी और की गलती की सजा उन्हें क्यूँ दी जाये.
Rajendra singh Rawat, Delhi
पाकितान जब तक पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता तब तक वह चैन से नहीं रहेगा क्योंकि वह शैतान मुल्क है, अमेरिका को धोखा दे सकता है तो इंडिया को नहीं, एक दिन जरुर परमाणु युद्ध हो के रहेगा, चाहे या अनचाहे।
Sunshine, noida
mind your own business ....U.S.A..India keep it up...and achieve your goal ............
baljoher mohammad, helsinki
उस को ज्‍यादा पता है कि जंग होगी,वो हमेशा से चाहता है कि दोनों मुल्क लड़ें। वो इस इकोनोमिक क्राइसिस के टाइम अपने हत्यारे सेल करे दोनों मुल्कों को .अक्ल की बात ये है कि दोनों मुल्क जंग की बजाये तरक्की की राह देखें .
Tarif Malik, Ksa
Hma pak se Nahi China ke baare Me sochna chahiye jo pak ke sath milkr Kasmir ko Alg krrane me lga ha.
pradip, noida
भगवान् ये सुनहरा मोका पता नहीं कब आएगा पाकिस्तान को ख़त्म करने का
Devendra Sharma, Montreal
अमेरिका के लोगों को और कुछ काम नहीं है वो हमेशा हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग की ही बातें करते रहते हैं.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132