दुनिया भर के सर्वरों में इन दिनों एक खतरनाक ई मेल वायरस का हमला हो रहा है, यहां तक कि एबीसी, नासा, कैमकास्ट, गूगल और अमेरिकी विभाग होमलैंड सिक्योरिटी में भी सेंध लगाने की कोशिश की है। फॉक्स न्यूज की खबर के अनुसार इस वायरस को ‘हेयर यू हैव’ या फिर वीबीमैनिया कहा जा रहा है। यह वायरस आपके अकाउंट के इन बॉक्स में ई-मेल के जरिए आ रहा है। ई-मेल खोलने पर ‘हेयर यू हैव’ का संदेश आता है। इसमें लिखा है, मैं जिसके बारे में बता रहा हूं, यह एक दस्तावेज है, इसे आप यहां प्राप्त कर सकते हैं। या फिर यह सेक्स मूवी है, इसे आप फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।
वायरस खतरे की जांच जारी
प्रमुख वायरस निगरानी संस्था जैसे मैकएफी लैब्स और सायमैनटिक इस वायरस खतरे की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही आप इस ईमेल के लिंक पर क्लिक करते हैं, यह एड्रेस बुक में चला जाता है। यह आपके ई-मेल में बाधा पहुंचाता है। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी, यह कितना खतरनाक है लेकिन इससे कई कंपनियां और एजेंसी प्रभावित हुई हैं।
खबर पर अपनी राय दें