Compact.com    |    AUMobile    |
E-Paper
au   |   au   |   Set as Homepage
au
    Sunday, February 05, 2012  |  Last Update - 2:20:32 PM IST
नई दिल्ली
  आप यहाँ हैं: होम » दिल्ली » नई दिल्ली
प्रदेश : सिटी :

कॉरिडोर की लंबाई के साथ बढ़ रहा है मेट्रो का टाइम

Story Update : Thursday, September 09, 2010    1:50 AM

नई दिल्ली। कॉरिडोर की लंबाई और यात्री बढऩे के साथ ही टाइम भी बढऩा शुरू हो गया है। प्रारंभ में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दौडऩे वाली मेट्रो का टाइम बढ़ गया है। सुबह छह बजे की बजाय कई स्टेशनों पर 5.15 बजे से मेट्रो की सवारी शुरू हो जाती है। ऐसे ही गुडग़ांव सेक्शन पर देर रात अंतिम मेट्रो साढ़े ग्यारह बजे मिल रही है, जो रात पौने एक बजे विश्वविद्यालय पर ऑफ ट्रैक होती है। सितंबर अंत तक बदरपुर और एयरपोर्ट लाइन भी शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट लाइन पर मेट्रो की सर्विस सात दिन व चौबीस घंटे की होगी जिसमें केवल दो-तीन घंटे रखरखाव के लिए बंद रहेगी।
चार कोच में वाली मेट्रो ट्रेन की क्षमता 1178 यात्रियों की है जिसमें 1500-2000 तक यात्री सवार हो रहे हैं। सर्विस में 130 टे्रन हैं जिसमें से 10 ट्रेनें रिजर्व रखी जाती हैं। बाकी ट्रेनें 2300 ट्रिप लगाकर रिकार्ड 14.44 लाख यात्रियों को एक दिन में सफर करा चुकी है। भीड़ के हालात ऐसे हैं कि पीक ऑवर में सुबह 11 बजे तक और शाम को 6-9 बजे तक ब्लू लाइन की भरी बस जैसी हालत हो रही है। अभी बदरपुर लाइन के खुलने से फरीदाबाद के यात्री भी दिल्ली से जुड़ जाएंगे। ऐसे में दिसंबर,2010 तक ही यात्रियों की संख्या 20 लाख पार होने की संभावना है।
एनसीआर में गाजियाबाद बॉर्डर पर दिलशाद गार्डन और आनंद विहार, नोएडा और गुडग़ांव में मेट्रो की पहुंच हो चुकी है। फरीदाबाद सितंबर अंत तक पहुंच जाएगी। मल्टीनेशनल और कॉल सेंटर में काम करने वाले युवाओं की मांग है कि मेट्रो फ्रीक्वेंसी बेशक कम हो लेकिन आधी रात के बाद तक चलनी चाहिए। दिन में भीड़ को देखते हुए डीएमआरसी फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की कोशिश जरूर कर रही है लेकिन अभी देर रात तक मेट्रो दौड़ाने से हाथ खड़े कर रही है।

क्या कहते हैं मेट्रो अधिकारी
डीएमआरसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल का कहना है कि सुबह व देर रात ट्रेन में भीड़ नहीं होती। इसलिए टाइम बढ़ाने की जरूरत नहीं है। अंतिम प्रत्येक लाइन पर शुरू से अंतिम छोर तक के लिए रात 11 बजे ट्रेन मिलती है। रिजर्व ट्रेन की संख्या घटाकर फ्रीक्वेंसी पीक ऑवर में बेहतर करने की कोशिश है। अभी 138 किमी में 130 ट्रेन की मदद से 117 स्टेशन से सेवा दी जा रही है। लाइन दो गुडग़ांव से हुड सिटी सेंटर की फ्रीक्वेंसी पीक ऑवर में पौने तीन मिनट की है।

इंटरचेंज स्टेशन से कहां के लिए कितने बजे ट्रेन
कश्मीरी गेट से
दिलशाद गार्डन 11.29 बजे
रिठाला 11.16 बजे
जहांगीरपुरी 12.02 बजे
गुडग़ांव 11.18 बजे
राजीव चौक से
द्वारका सेक्टर-9 11.38 बजे
नोएडा सिटी सेंटर 11.23 बजे
आनंद विहार 11.08 बजे
जहांगीरपुरी 11.52 बजे
गुडग़ांव 11.27 बजे
यमुना बैंक से
आनंद विहार 11.20 बजे
नोएडा सिटी सेंटर 11.34 बजे
द्वारका सेक्टर-9 11.28 बजे

अन्य ख़बरें