|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 3:32:02 PM IST
मोहाली
  आप यहाँ हैं: होम » पंजाब » मोहाली
प्रदेश : सिटी :

यूनाइटेड सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का गठन

Story Update : Tuesday, August 31, 2010    1:55 AM

मोहाली। सेक्टर 68 की विवादास्पद यूनाइटेड को-आपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी पर काबिज गुट को सोमवार को एक और झटका लगा है। रजिस्ट्रार को-आपरेटिव सोसाइटीज के आदेश पर सोमवार को सोसाइटी की प्रबंधक कमेटी की बैठक बुलाई गई। जिसमें विभागीय इंस्पेक्टर की देखरेख में कमेटी के छह सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिस पर विभाग ने मंजूरी भी दे दी।
नई कार्यकारिणी में बलदेव सिंह को प्रेसिडेंट, तरलोचन सिंह को वाइस प्रेसिडेंट, प्रेमनाथ जिंदल को ट्रेजरार, पवन कुमार को वरिष्ठ सचिव और स्वरन सिंह व बलबीर सिंह को सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त वाइस प्रेसिडेंट तरलोचन सिंह ने कहा कि मीटिंग की कार्रवाई की रिपोर्ट विभाग जल्द ही बैंक को भेजेगा। साथ ही विभाग अब सोसाइटी पर पहले काबिज लोगों से सारा रिकॉर्ड भी तलब करेगा। गौरतलब है कि इससे पहले विभाग ने एक आदेश जारी कर सोसाइटी के पूर्व वरिष्ठ सचिव कुलदीप सिंह विर्क को पद से हटा दिया था। क्योंकि वह प्रेसिडेंट के पति हैं जो नियमानुसार ठीक नहीं है। उसके बाद कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने के बाद प्रेसिडेंट लवलीन भूपिंदर कौर के अधिकारों को सीज कर दिया गया था। उनका विरोधी गुट लंबे समय से कार्यकारिणी में बदलाव की मांग कर रहा था। इससे पहले अप्रैल में इस गुट ने बैठक करके पूर्व प्रेसिडेंट के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास किया और कार्यकारिणी भी गठित की थी। लेकिन सोमवार को बाकायदा विभागीय निर्देश पर हुई कार्रवाई में नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई।

अन्य ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132