|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 3:04:45 PM IST
कन्नौज
  आप यहाँ हैं: होम » उत्तर प्रदेश » कन्नौज
प्रदेश : सिटी :

मतदान केंद्र के अंदर धूम्रपान करने पर होगी कार्रवाई

Story Update : Wednesday, February 01, 2012    12:01 AM

कन्नौज। मंगलवार को शहर के पीएसएम डिग्री कालेज में तीसरे दिन भी पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए मेजर एनसी टंडन ने कहा कि मतदान केंद्रों पर रवाना होने से पहले सभी पीठासीन अधिकारी मतदाताओं का रजिस्टर, मतदाता स्लिप, निविदत्त मतों के लिए उपयोग में लिए जाने वाले मतपत्र, मार्क के लिए रबड़ की स्टांप, ग्रीन पेपर सील, मुहरबंद करने के लिए मोम, अमिट स्याही आदि की जांच कर ले। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल निर्वाचन कार्यालय को सूचित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पीठासीन या मतदान अधिकारी मतदान केंद्र के अंदर धूम्रपान नहीं करेगा। इसकी शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची व मतदान केंद्र को प्रदर्शित करने की प्रति केंद्र के बाहर लगानी होगी। पीठासीन अधिकारियों को मतदान से दो घंटे पूर्व बूथों पर पहुंचना होगा। साथ ही एक घंटा पूर्व मतदान मशीन की तैयारी प्रारम्भ कर दें। सभी बूथों पर पुरूष व महिला मतदाताओं के आने-जाने का रास्ता अलग-अलग होना चाहिए।

अन्य ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132