झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के नवागंतुक महाप्रबंधक बी पी खरे मंगलवार को झांसी आएंगे। विभागीय अफसरों से विचार विमर्श करने के बाद वह झांसी - महोबा खंड का विंडो निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वह महोबा, खजुराहो स्टेशन एवं खजुराहो आरक्षण केंद्र का भी निरीक्षण करेंगे। वह आठ फरवरी को मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेेंगे। डीआरएम ए के सिंह निरीक्षण में उनके साथ रहेंगे। खानपान कर्मचारियों से फिर मांगी पहचानझांसी। रेलवे स्टेशन के स्टालों पर अब दूसरे कीपहचान पर कोई व्यक्ति खानपान के स्टालों पर काम नहीं कर सकेगा। आईआरसीटीसी व ठेकेदारों के स्टाल पर काम करने वाल कर्मचारियों से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट व पुलिस सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है। इसको लेकर कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के पांच स्टाल व भोजनालय में 77, प्रिया गोल्ड कंपनी के छह स्टाल पर छत्तीस, वालन नेचुरल के दो स्टाल पर छह, नेशले के दो स्टाल पर बारह, ग्वालियर दुग्ध संघ के दो स्टाल पर दस, आइसक्रीम के एक स्टाल पर पांच, मिसलेनियस स्टाल पर छह कर्मचारी तैनात हैं। आईआरसीटीसी के यह कर्मचारी स्टेशन प्रबंधक द्वारा जारी पहचान पत्र के साथ ही काम कर सकते हैं। विगत माह ऐसे कई मामले सामने आए, जिसमें पाया गया कि कुछ कर्मचारी फर्जी पहचान पत्र बनाकर काम कर रहे हैं। इससे वैध व अवैध की पहचान करना मुश्किल हो गया। स्टेशन प्रबंधक ने उक्त सभी को पत्र लिखकर कर्मचारियों से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट व पुलिस सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। स्टेशन अफसरों का कहना है कि बड़ी संख्या में अवैध वेंडर काम कर रहे हैं। वैध व अवैध की पहचान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इससे ठेकेदारों के स्टाल पर काम करने वाले कर्मचारियों की परेशानी फिर बढ़ गई है। पुलिस सत्यापन रिपोर्ट में उन्हें खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।