|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:51 PM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

रिलायंस को मिलेगा 2,000 करोड़ का कर्ज

नई दिल्ली/वार्ता।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    5:19 PM
Reliance will have debt 2000 crore rupees

पेट्रोकैमिकल, तेल एवं गैस क्षेत्र की प्रमुख और देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिफाइनरियों के उन्नयन के लिए इटली की वित्तीय संस्था एसएसीई ने 2000 करोड़ रूपए अर्थात 40 करोड़ डॉलर का कर्ज मंजूर किया है।

रिलायंस ने बताया कि रिफाइनरियों के उन्नयन की उसकी 11 अरब डॉलर की योजना के तहत यह राशि जुटाई गई है। एसएसीई की इस ऋण गारंटी के तहत रिलायंस वहां की लघु एवं मध्यम कंपनियों को वस्तुओं एवं सेवाओं के ऑर्डर देगी। इस संबंध में करार पर रोम में एसएसीई के मुख्यालय में आयोजित एक कायक्रम में हस्ताक्षर किए गए।

एसएसीई भारत में इटली की कंपनियों को कारोबारी सहायता में मदद कर रहा है और वहां की कंपनियों को निर्यात में मदद कर रहा है। एसएसीई निकट भविष्य में भारत में 70 करोड़ यूरो की परियोजनाओं को मंजूरी दे सकता है। वह शीघ्र ही मुंबई में नया कार्यालय शुरू करने वाला है जो दक्षिण एशिया में उसका प्रमुख केंद्र होगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132