|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:47 PM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

'वन वर्ल्ड एलायंस' में शामिल नहीं होगी किंगफिशर

मुंबई/वार्ता।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    5:23 PM
One World Alliance not participate Kingfisher

भारी वित्तीय संकट में डूबी निजी क्षेत्र की विमान सेवा किंशफिशर एयरलाइन्स ने दुनिया की तीन बड़ी विमान कंपनियों के समूह 'वन वर्ल्ड एलायंस' में शामिल होने की योजना फिलहाल टाल दी है।

किंगफिशर ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि 'वन वर्ल्ड एलायंस' में शामिल होने वाली वह भारत की पहली विमान सेवा होगी। 'वन वर्ल्ड एलायंस' में शामिल होने से किंगफिशर को दुनिया के करीब 800 शहरों में सीधे पहुंच का मौका मिल जाता। साथ ही उसके कारोबार में 5 प्रतिशत के इजाफे की संभावना भी बनती। लेकिन कंपनी ने फिलहाल यह योजना टाल दी है।

किंगफिशर अध्यक्ष विजय माल्या ने कहा कि किंगफिशर के लिए पूंजी जुटाने के प्रयासों की प्राथमिकता को देखते हुए वर्ल्ड एलायंस में शामिल होने की योजना को फिलहाल कुछ दिनों के लिए टाला जा रहा है।

वन वर्ल्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रूस एशबी ने कहा कि हम किंगफिशर को अपने समूह में शामिल करने के लिए कई महीनों से प्रयासरत थे। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी को अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ और समय चाहिए।

भारी आर्थिक संकट का सामना कर रही है और पूंजी जुटाने के उसके सारे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। कंपनी के मुख्य कर्जदाता बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने भी उसे और कर्ज देने से मना कर दिया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132