देश के प्रमुख शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 156.80 अंक की तेजी के साथ 17233.98 के स्तर पर बंद हुए। वहीं, निफ्टी सूचकांक 46.40 अंक के उछाल के साथ 5204.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में भी तेजी दर्ज की गई।
बाजार दोपहर 1.50 बजे
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। कारोबारी सत्र के दौरान दोपहर करीब 1.50 बजे सेंसेक्स 90.46 अंक की तेजी के साथ 17,167.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी सूचकांक 28.60 अंक की बढ़त के साथ 5186.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
बाजार सुबह 10 बजे
देश के शेयर बाजारों में मजबूती का रुख जारी है। सुबह 10.15 बजे बीएसई सेंसेक्स 114.77 अंक उछलकर 17,191.95 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 29.40 अंक ऊपर 5187.40 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
सुबह करीब 9.45 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 117.87 अंकों की बढ़त के साथ 17195.05 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26.20 अंकों की बढ़त के साथ 5184.50 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख था।
इससे पहले शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 124.15 अंकों की बढ़त के साथ 17201.33 पर जबकि निफ्टी 58.45 अंकों की बढ़त के साथ 5216.75 पर खुला।
0
खबर पर अपनी राय दें