|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:40 PM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

विदेशी पूंजी दे रही शेयर बाजार को रफ्तार

मुंबई/वार्ता।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    3:04 PM
Foreign capital giving up indian share market bse nifti sensex

विदेशी पूंजी के बढ़ते प्रवाह और रिजर्व बैंक की ओर से मौद्रिक नीति में नरमी बरतने से पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजार 13 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशक जनवरी से अब तक बाजार में 10357.70 करोड़ रूपए लिवाल रहे हैं।

विदेशी पूंजी के इस तेज प्रवाह से शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स लगातार पांचवें कारोबारी सप्ताह में बढ़त बनाते हुए 370.98 अंक की उछाल के साथ 17604.96 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 121.15 अंक उछलकर 5325.85 अंक तक चढ़ा।

नए साल में अब तक सेंसेक्स 13.91 प्रतिशत अर्थात 2150.04 अंक की और निफ्टी 15.17 प्रतिशत अर्थात 701.55 अंक की बढ़त ले चुका है। बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में भी क्रमशः 2.96 प्रतिशत और 3 प्रतिशत की वृद्धि रही।

विश्लेषकों के मुताबिक बाजार की इस तेजी पर आगे मुनाफावसूली होने की आंशका है। ऐसे में छोटे निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। हालांकि आने वाले सप्ताह भी बाजार के 17,000 के स्तर पर टिके रहने की उम्मीद है। आलोच्य सप्ताह बाजार पांच में से महज एक कारोबारी दिवस गिरावट में दिखे बाकी चारों दिन इनमें तेजी बनी रही।

समीक्षाधीन सप्ताह सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 25 मुनाफे में जबकि बाकी घाटे में रही। इस दौरान सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा रियलटी कंपनी डीएलएफ की झोली में गया। कंपनी के शेयर 8.86 प्रतिशत तेजी के साथ 230.30 रुपए प्रति शेयर रहे। रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरें घटाए जाने की उम्मीद पर रियल्टी वर्ग के शेयर तेजी पर दिखे।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में 122 लाइसेंस रद्द किए जाने के फैसले से अछूती रही। टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल के शेयर 7.8 प्रतिशत मुनाफे में रहे। ऑटो क्षेत्र की कंपनी हीरो मोटोकार्प 7.36 प्रतिशत और बजाज आटो 4.70 प्रतिशत मुनाफे में रही।

निजी क्षेत्र के सबसे बडे़ बैंक आईसीआईसी के शेयरों में 3.01 प्रतिशत, एसबीआई में 2.96 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी 4.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। सेंसेक्स में खासा दबदबा रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.46 प्रतिशत, टाटा पावर के 7.05 प्रतिशत, हिंडाल्को के 5.68 प्रतिशत, टीसीएस के 5.35 प्रतिशत, सन फार्मा के 5.17 प्रतिशत, जिंदल स्टील के 5.04 प्रतिशत और गेल इंडिया के 4.73 प्रतिशत लाभ में रहे। घाटा उठाने वालों में भेल के शेयर 3.60 प्रतिशत, एलएंडटी के 2.02 प्रतिशत और आईटीसी 0.7 प्रतिशत नुकसान में रहे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132