|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:21 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

दो साल में संन्यास लेंगे युवराज, खत्म होगा कैरियर

राकेश।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    1:10 PM
yuvraj singh will retire in two years, would end career

जिंदादिल स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। युवराज को यह रोग 2011 में वर्ल्ड कप के दौरान ही लग गया था। लेकिन युवी ने शुरू में इस रोग के असर को तनाव समझकर अनदेखा किया और जब बार बार वोमेटिंग और कफ की शिकायत होने लगी तो डॉक्टर से संपर्क करने पर उन्हें मालूम हुआ कि बाएं फेफड़े में कैंसर ने घर बना लिया है। युवी और उनके डॉक्टर जो भी कहें लेकिन असल में उन्हें यह रोग देने वाला ग्रह उनकी कुण्डली में कैंसर का योग बनाकर बैठा था। जिसने अपनी दशा में युवी को यह रोग दिया।

युवराज को कैंसर देने वाले ग्रह
ज्योतिषशास्त्र का एक नियम है कि कुण्डली में जब राहु और मंगल की युति होती है तो कैंसर रोग की संभावना रहती है। युवराज की कुण्डली में भी मंगल और राहु की युति बनी हुई है। इसके साथ ही मिथुन राशि में चन्द्रमा राहु के साथ बैठा है जिस पर केतु की दृष्टि है। ग्रहों की इसी स्थिति के कारण युवराज कैंसर से पीड़ित हुए हैं।

कैंसर से कब मुक्ति पाएंगे युवराज
युवराज की कुण्डली में ग्रहों की जैसी स्थिति है उससे यह ज्ञात होता है कि युवराज को जल्दी इस रोग से मुक्ति नहीं मिलने वाली है। 16 मई से 3 अगस्त के बीच युवराज की परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान दवाईयों का अपेक्षित असर नहीं होगा क्योंकि इसी दौरान शनि वक्री होकर कन्या राशि में गोचर करेगा। इनकी कुण्डली में बनने वाले ग्रहों की स्थिति से मालूम होता है कि युवराज कुछ वर्षों में क्रिकेट से संन्यास लेने की सोच सकते हैं।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
raghvendra singh, shahjahanpur
i pray to god.yuv play to cricket a long time.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132