|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:20 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

फिल्मों में नहीं, देखने वालों की दृष्टि में अश्लीलता

वाराणसी/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    10:08 AM
pornography Not in the movies

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक पद्मश्री गोविंद निहलानी का कहना है कि फिल्मों पर अश्लीलता परोसने का आरोप ठीक नहीं है। अश्लीलता फिल्मों में नहीं, बल्कि देखने वाले की दृष्टि में होती है।

‘रंग दे बसंती’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी समाज को संदेश देने वाली फिल्में अब भी बन रही हैं। हालांकि ऐसी फिल्में बनाने वालों और देखने वालों की संख्या काफी कम है। फिल्म चाहे कामर्शियल हो या कलात्मक, अच्छी और दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करने वाली होनी चाहिए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जो अभियान देश में शुरू हुआ है, उसे निरंतर जारी रखना होगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक सेमिनार में भाग लेने आए निहलानी ने बातचीत के दौरान यह बातें कहीं।

आक्रोश, अर्द्धसत्य, दृष्टि, तमस, देव एवं हजार चौरासी की मां जैसी संवेदनशील फिल्में बनाने वाले गोविंद निहलानी ने कहा कि वक्त तेजी से बदल रहा है। अब बड़ी फिल्म कंपनियों को ही फंड मिलता है। कोई स्वतंत्र निर्माता अच्छे विषय पर फिल्म बनाना भी चाहे तो उसके साथ कोई निवेश को तैयार नहीं होता।

राजनीति की तरह फिल्म इंडस्ट्री में भी वंशवाद की बढ़ती परंपरा पर निहलानी ने कहा कि फिल्मी फैमिली वाले कलाकारों को ब्रेक और सपोर्ट तो आसानी से मिल जाता है, लेकिन टिकता वही है जिसमें हुनर और योग्यता होती है। उन्होंने बताया कि बच्चों को केंद्र में रखकर बनी उनकी नई एनीमेशन फिल्म ‘कमलू हैपी हैपी’ मई में रिलीज होगी।

अन्ना के आंदोलन से देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध उठी लहर को निहलानी एक बड़े बदलाव का संकेत मान रहे हैं। उनका कहना है कि जयप्रकाश आंदोलन के बाद यह पहला अवसर है, जब पूरे देश की जनता एक साथ सड़कों पर नजर आई। उनका मानना है कि अभी अन्ना का असर आगे देखने को मिलेगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132