अगर आप सुपारी खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं। सुपारी खाना सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। इसे खाने से चार पीढ़ियों तक परेशानी बनी रहती है। दूसरी पीढ़ी के सुपारी खाने से बारह सप्ताह में, तीसरी पीढ़ी को छह सप्ताह और चौथी को चार सप्ताह में कैंसर होने की आशंका बनी रहती है।
कैंसर की जड़ है नाइट्रोजाइम
नार्थ-इस्टर्न यूनिवर्सिटी शिलांग के प्रोफेसर आर एन सरन ने बताया कि सुपारी से अल्कोलायड शरीर में जाने के बाद नाइट्रोजाइम बनाता है, जो कैंसर की जड़ होती है। प्रोफेसर ने इस मामले में एक हजार चूहों पर रिसर्च करके यह जानकारी हासिल की है। उन्होंने संभावना जताई कि कैंसर की जांच करने के लिए शीघ्र ही बाजार में एक किट आने वाली है।
सिगरेट का धुआं खतरनाक
सिगरेट का धुआं शरीर के लिए बेहद खतरनाक है। पीते समय सिगरेट से तीन से लेकर चार हजार केमिकल बनते हैं, जो कैंसर पैदा करते हैं। स्वीडेन के प्रोफेसर ब्राड रोडू डीडीएस ने अमर उजाला से बातचीत में यह जानकारी दी।
मोतीलाल नेहरू स्थित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में आए स्वीडेन के प्रोफेसर का कहना था कि स्मोकिंग से हार्ट, स्ट्रोक और फेफड़े प्रभावित होते हैं।
पीते समय हवा में आने पर धुआं हजारों प्रकार के केमिकल को बढ़ावा देता है। तीस से चालीस वर्ष तक लगातार सिगरेट पीने से कैंसर बनने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि भारत की अपेक्षा स्वीडेन के पुरुषों में कैंसर कम है। स्वीडेन में अब स्मोकलेस तंबाकूप्रयोग हो रहा है। इस मामले में स्वीडेन के वैज्ञानिकों के साथ काम करने पर यह जानकारी मिली है।
0
खबर पर अपनी राय दें