|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:14 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

'सेना खाली करे सम्राट अशोक का किला'

हरिद्वार/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    9:00 AM
ashoka the great empero fort

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने मांग की है कि भारत सरकार प्रयाग स्थित त्रिवेणी घाट पर सम्राट अशोक के किले को तत्काल खाली कराए। इस किले पर अंग्रेजों के जमाने से सेना का कब्जा है। परिषद ने कुंभ से पूर्व इस किले का दायित्व पर्यटन विभाग को सौंपने का आग्रह किया है।

संत जगत के लिए काफी महत्व
अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमहंत हरि गिरि ने शनिवार को जूना अखाड़े में पत्रकारों से कहा कि ब्रिटिश शासन काल में सम्राट अशोक के किले में सेना तैनात की गई थी। इस किले में अशोक के जमाने का बोधि वृक्ष है, जिसका संत जगत के लिए काफी महत्व है। कई बार यह सवाल उठाया गया है कि किले में सेना को रखने का कोई औचित्य नहीं है, इसके बावजूद सेना को किले से हटाया नहीं गया। हरि गिरि ने मांग की है कि प्रयाग कुंभ शुरू होने से पूर्व किले को सेना से खाली कराया जाए। इसके लिए प्रयाग कुंभ में भी अखाड़ा परिषद एक प्रस्ताव पारित करेगी।

अंग्रेजों ने किले में सेना को बैठाया था
यदि शाही स्नानों से पूर्व किला खाली न हुआ, तो संत समाज प्रयाग में बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लेगा। श्रीमहंत हरि गिरि ने कहा कि प्रयाग कुंभ के दौरान संतों के साथ स्वाधीनता सेनानी भी आंदोलन पर चर्चा करते थे। उस पर निगरानी रखने के लिए अंग्रेजों ने किले में सेना को बैठाया था। देश आजाद हो जाने के इतने वर्ष बाद भी सेना ने किले से कब्जा नहीं छोड़ा है। यह हिंदू जनता और स्नानार्थियों का अपमान है। हरि गिरि ने कहा कि मकर संक्रांति को कुंभ का पहला शाही स्नान होगा। लेकिन इस संबंध में वार्ता को अभी तक सरकार ने नहीं बुलाया है, यह अजीब है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132