|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:13 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

खुशखबरी, मार्च से दौड़ेगी जयपुर-दिल्ली डबल डेकर ट्रेन

गुड़गांव/ब्यूरो।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    9:03 AM
ac Double decker train on Jaipur Delhi route

अगले माह से दिल्ली वाया गुड़गांव-जयपुर का सफर एसी डबल डेकर ट्रेन में साढ़े चार घंटे में पूरा हो जाएगा। पहली बार दिल्ली से जयपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे की होगी।

कुल 15 कोच वाली इस ट्रेन के चलने से विशेषकर पर्यटक और कारोबारियों को अधिक लाभ मिलेगा। जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से जयपुर के बीच आसानी से एक दिन में यात्रा कर सकेंगे। करीब साढ़े चार घंटे में जयपुर से दिल्ली पहुंचने के दौरान केवल दो स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव दिया गया है। ट्रेन की समय-सारिणी इस प्रकार से बनाई गई है ताकि पर्यटक से लेकर कारोबारी तक आसानी से दिल्ली व जयपुर आ जा सकें और उनका कीमती समय भी बरबाद न हो।

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ललित बोहरा ने बताया कि धनबाद-हावड़ा के बीच चल रही ट्रेन से जयपुर-दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन की डिजाइन कुछ अलग होगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे। इनमें 13 यात्री और दो पावर कोच होंगे। उत्तर-पश्चिम रेलवे के अनुसार नीचे-ऊपर एक कोच में 128 सीट होंगी यानि 13 कोच में कुल 1664 यात्री एक बार में यात्रा कर सकेंगे। डबल डेकर को पुराने ब्रॉडगेज पर ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन गुड़गांव में दो मिनट के लिए रुकेगी। इस गेज पर पिछले वर्ष गढ़ी हरसरु (गुड़गांव) से गुजरात के लिए गुड्स डबल डेकर को चलाया गया था।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
pawan grover, panchshel nagar
यह यात्रियों के लिए खुशखबरी है।
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132