|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:08 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

मस्ती में लगेंगे चार चांद, जब सुरंग में होगा रेस्टोरेंट

नई दिल्ली/आलोक शर्मा।
Story Update : Thursday, February 23, 2012    2:31 AM
Will enjoy many times the tunnel will be in the restaurant

देश की सबसे लंबी सुरंग को यात्रियों के लिहाज से मनोरंजक और सुविधाजनक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। भविष्य में जम्मू से श्रीनगर जाने वाले मुसाफिरों को इस नौ किलोमीटर लंबी सुरंग में ताजा जलपान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

भारत में पहली बार खुलेगा ऐसा रेस्टोरेंट
यात्रियों के अलावा वाहनों के लिए एक पेट्रोल पंप भी सुरंग के भीतर ही उपलब्ध कराया जाएगा। सुरंग की लंबाई और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। भारत में यह पहला मामला है जब किसी सुरंग में सड़क मुसाफिरों को इस तरह की सुविधा मिलेगी।

यात्रियों को व्यवस्थाओं से राहत मिलेगी
मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, कश्मीर की सुंदरता और सर्द हवाओं के बीच इस सुरंग से गुजरने वाले यात्रियों को दोनों ही व्यवस्थाओं से बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि सुरंग का तापमान बाहरी तापमान से कम रहेगा। मौसम और सर्द हवाओं को ध्यान में रखते हुए ही मंत्रालय की ओर से सुरंग में एक छोटे रेस्टोरेंट को खोलने की योजना बनाई गई है। ताकि यात्री ठंड से राहत के साथ साथ एक अलग तरह के अनुभव ले सकें।

सुरंगों पर मुस्तैदी से काम चल रहा
उक्त अधिकारी ने बताया कि काजीगंद-बनिहाल और चेनानी-नाशरी के बीच लगभग 9 किमी लंबाई की सुरंगों पर मुस्तैदी से काम चल रहा है। हालांकि आजकल वहां का तापमान शून्य के करीब है पर दिसंबर और जनवरी माह में जब तापमान शून्य से 6 और 7 डिग्री नीचे था तब भी सुरंग खोदने का काम बंद नहीं किया गया था।

इन दोनों सुरंगों का काम इस साल दिसंबर में पूरा होना है। मंत्रालय की ओर से अधिकारियों की एक टीम जल्द ही काम का मुआयना करने के लिए श्रीनगर रवाना होगी। मालूम हो कि इस राजमार्ग का काम पूरा हो जाने के बाद श्रीनगर से जम्मू की दूरी लगभग 60 किमी कम हो जाएगी। जिससे मुसाफिरों के समय की बचत तो होगी ही बल्कि नाशरी और शांतिनल्ला के बीच सड़क दुर्घटनाओं पर भी ब्रेक लगेगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132