|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:07 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

व्यापारी कहां ले जा रहा था दुनिया का सबसे महंगा खजाना

न्यूयॉर्क/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Friday, February 03, 2012    1:07 PM
Treasure hunter finds billion dollar WWII wreck

एक अमेरिकी ने दु‌निया के सबे बड़े खजाने को खोज डाला है। ग्रेग ब्रुक्स नामक इस युवक ने दावा किया है कि उसने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान डूब गए जहाज (एसएस पोर्ट निकल्सन) का पता लगाया है। यह जहाज प्लेटिनम से लदा है जिसकी वर्तमान कीमत तीन अरब डॉलर आंकी जा रही है।

जहाज में लदी थीं प्लेटिनम की छड़ें
ब्रुक्स के मुताबिक ब्रितानी व्यावसायिक का यह जहाज 1942 में डूब गया था। इस समय इसके अवशेष अमेरिकी अटलांटिक तट से 80 किमी दूर समुद्र में पड़े हुए हैं। ब्रुक्स का कहना है कि अमेरिकी वित्त मंत्रालय के एक दस्तावेज से पता चलता है कि इस जहाज में प्लेटिनम की छड़ें लदी हुई थीं, जो युद्ध सामग्री के आपूर्ति के बदले सोवियत संघ ने अमरीका को भुगतान के रूप में दिए थे। उनसे दावा किया है कि उसके पास इस डूबे हुए जहाज़ का वीडियो फुटेज भी है जिसमें तीन बक्सों के बीच एक प्लेटिनम की छड़ दिखाई दे रही है।

हक को लेकर हो सकता है झगड़ा
ग्रेग का का कहना है कि इस महीने के अंत तक वे जहाज से सामान बाहर निकालना शुरु कर देंगे। उन्होंने कहा कि मैं हर सूरत में ये खजाना हासिल कर लूंगा चाहे इसके लिए मुझे जहाज ही क्यों न निकालना पड़े। अब समुद्रीय कानून के तहत इस पर मालिकाना हक को लेकर झगड़ा हो सकता है। ब्रितानी सरकार के वकील एंटनी शुस्ता के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि इस जहाज़ पर कभी प्लेटिनम भी लदा था।

हम अभी भी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि जहाज में आख़िर क्या लदा था। हमारी आरंभिक खोज से पता चला है कि इसमें मशीनें और सैन्य साजो सामान लदा था। शुस्ता का कहना है कि ब्रितानी सरकार पहले उस जहाज से सामान निकाले जाने का वेट करेगी और उसे बाद ही तय किया जाएगा कि इसे हासिल करने के लिए दावा किया जाए या नहीं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132