|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:06 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

शादी के अटूट बंधन में बंधे रितेश और जेनेलिया

हरि मृदुल
Story Update : Friday, February 03, 2012    3:00 AM
Today marriage of Ritesh Genelia

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा शुक्रवार को बैंड बाजा बारात स्टाइल में विवाह सूत्र में बंध गए। शादी की रस्में मराठी परंपराओं के मुताबिक हुईं। विवाह समारोह में फिल्मी जगत और राजनीति की दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहीं।

मुंबई के फाइव स्टार होटल ग्रांड हयात में जब जेनेलिया ने रितेश के गले में वरमाला डाली, तो समारोह स्थल तालियों से गूंज उठा। दूल्हा बने रितेश ने सफेद रंग की शेरवानी पहन रखी थी। उन्होंने न केवल सेहरा बांध रखा था, बल्कि परंपरागत पगड़ी भी पहने हुए थे। उनके दोस्तों ने बैंड बाजे की धुन पर जमकर डांस किया और खुद वे भी घोडे़ पर सवार होकर विवाह स्थल तक पहुंचे। जेनेलिया रितु कुमार के डिजाइन किए लाल और सुनहरे रंग के लहंगे में थीं। शादी का रिसेप्शन समारोह शनिवार को इसी होटल में होगा।

रितेश के केंद्रीय मंत्री पिता विलासराव देशमुख ने भूरे रंग की शेरवानी पहन रखी थी। कांग्रेस नेता विलास राव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। जेनेलिया दक्षिण के एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ी हुई हैं। रितेश और जेनेलिया 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया’ में रोमांस करते दिखेंगे। जेनेलिया ने शादी के बाद भी अभिनय करते रहने का निर्णय लिया है। रितेश ने बृहस्पतिवार रात अपने ट्वीट में कहा था कि उन्होंने आज कुंवारे के तौर पर आखिरी सूर्यास्त देखा, जबकि शादी के बाद ट्विटर पर अपना और जेनेलिया का फोटो डालते हुए रितेश ने उसके नीचे मिस्टर एंड मिसेज देशमुख लिखा है।

करीब दस साल पहले मिले दिल
रितेश और जेनेलिया की मुलाकात वर्ष 2003 में फिल्म ‘मुझे तेरी कसम’ के सेट पर हुई थी। यह दोनों की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी। हालांकि उन दोनों के करीब दस साल पुराने रिश्ते का खुलासा पिछले साल ही हुआ।

पहुंचीं दिग्गज हस्तियां
राजनीति के क्षेत्र से शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुबोध कांत सहाय, जॉनी जोसेफ आदि विवाह समारोह में मौजूद थे जबकि बॉलीवुड से शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, काजोल और अजय देवगन, अक्षय कुमार, साजिद खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, असिन, नीता लुला ने शिरकत की।


8

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
jogendra singh, ropar
best of luck save yourself
shamgd, india
Happy wedding to a beautiful couple......
Manoj Thakur, Chandigarh
Chaa gaya Guru...
sandeep palve, mumbai
mubarak ho tum 2ko ye shadi tumhri.
ashutosh shukla, rewa
mubarak ho aap dono ka shath hamesha bana rahe happy merid life
rajnish, dehradun
meri 1 maal kam ho gyi.......
Vicky Kokate, Aurangabad
Mubarak Ho Aap Dono Ko y Shadi Tumhari Sada Khush Raho Aap Dono Y Dua Hi Humari Yours fan v k
bhagwat, dehradun
Both make a very good pair.Congratulations.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132