|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:05 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

रिकार्ड रूम के अहम दस्तावेजों को चाट गए दीमक

गोरखपुर/अरुण चन्द।
Story Update : Thursday, February 23, 2012    2:27 AM
The termites eat away the key documents of record room

जनपद के रिकार्ड रूम (अभिलेखागार) में रखे गए विभिन्न गांवों की जमीनों की खरीद -फरोख्त के हजारों पन्नों के दस्तावेजों को दीमक चाट गये। इसका खुलासा शासन के निर्देश पर अभिलेखागार के दस्तावेजों की स्कैनिंग के दौरान हुआ। इन दस्तावेजों के नष्ट होने से जिला प्रशासन सकते में है और इस मुसीबत से निबटने के विकल्प तलाश रहा है।

प्रशासन के लिए न्याय दिला पाना ढेढ़ी खीर
हजारों पन्नों के इन दस्तावेजों के खराब हो जाने से फर्जीवाड़े का खतरा मंडरा रहा है। इन दस्तावेजों से संबंधित संपत्ति पर अगर कोई दबंग कब्जा कर ले तो संपत्ति के असल मालिक को न्याय दिला पाना प्रशासन के लिए ‘टेढ़ी खीर’ साबित हो सकता है।

अप्रैल 2011 से हो रही स्कैनिंग
राजस्व परिषद पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश के छह जिलों के अभिलेखागारों में रखे रिकार्ड को सुरक्षित करने के उद्देश्य से उसकी स्कैनिंग करा रहा है। इसमें गोरखपुर जिले का अभिलेखागार भी शामिल है। नोएडा की एक फर्म द्वारा स्कैनिंग का यह कार्य अप्रैल 2011 से किया जा रहा है और अब लगभग पूरा होने की कगार पर है।

बस उन्हीं दस्तावेजों की स्कैनिंग का काम बाकी रह गया हैं जिन्हें दीमक चाट गए हैं या फिर काफी पुराने होने के कारण वे जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन दस्तावेजों को छूते ही वह राख की तरह बिखर जा रहे हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132