|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:03 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

मरीज खुद कर लेगा कैंसर का इलाज, जानें कैसे...

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Sunday, February 05, 2012    11:51 AM
The patient himself will cure cancer how

बदलते वक्त में अब रोगी को गंभीर मर्ज के इलाज के लिए डाक्टरों और अस्पतालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। अब मरीज दवाई की कम खुराक के जर‌िए बीमारी का इलाज खुद ब खुद कर लेगा।

बीमारी का पहले ही पता लग जाएगा
एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एआईएमएस) के निदेशक डॉ. एनके पाण्डे ने विश्‍व कैंसर दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कैंसर के उपचार के लिए विकसित हो रही नई तकनीकों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में जो तकनीक विकसित होंगी, उनकी मदद से मरीज बीमारियों का खुद ही कई साल पहले पता लगा सकेंगे।

पूरी तरह नष्‍ट हो जाएंगी कोशिकाएं
इतना ही नहीं नैनो औषधि की अत्यंत सूक्ष्म मात्रा के जरिए विकसित होने वाली कैंसर कोशिकाओं को पूरी तरह नष्‍ट किया जा सकेगा। डा. पाण्डे ने कहा कि यह एक सपना है जिसे हकीकत में बदलने के लिए चिकित्सा वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। चिकित्सा विज्ञान में देखे जाने वाले अधिकतर सपने हकीकत में जरूर बदलते हैं।

कैंसर का पता लगाना काफी आसान
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि आज से कुछ साल पहले किसी ने सोचा नहीं होगा कि रोबोट ऑपरेशन करने लगेंगे। लेकिन आज यह बखूबी हो रहा है। अभी नैनो टेक्नोलाजी का पूरी तरह विकास नहीं हुआ है लेकिन चिकित्सा विज्ञान के कई क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल शुरू हो गया है। मिसाल के तौर पर प्रोस्टेट कैंसर के निदान में नैनो मेडिसिन अहम भूमिका निभा रही हैं। मैगनेटिक नैनो पार्टिकल्स से कैंसर का पता लगाना काफी आसान हो गया है।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
harish, kosi kalan
What is Nano technology and how we find cancer in our body by this technique. And we can operate it.
inderjeet singh, delhi
god bless you sir
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132