|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:00 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

सेक्स से मना किया तो बौखलाए पति ने ये क्या किया

हल्द्वानी/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Friday, February 03, 2012    8:52 AM
Killed his wife refused to sex

शारीरिक संबंध बनाने में रोजाना आनाकानी करने से बौखलाए युवक ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला और कुछ घंटे बाद लालकुआं कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पत्नी की हत्या कर कोतवाली पहुंचे युवक को हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार संजय नगर तृतीय बिदुंखता निवासी नरेंद्र्र आर्या पुत्र किशोर राम का विवाह आठ माह पूर्व रामनगर निवासी पूनम के साथ हुआ था। दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था। नरेंद्र पत्नी और सास दीपा देवी के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार शादी के कुछ ही दिन हुए थे कि मियां बीवी में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर अनबन शुरू हो गई। वैवाहिक जीवन में खटास बढ़ने पर नरेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात नरेंद्र शराब पीकर घर पहुंचा। उसने पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने उसे अपने पास फटकने तक नहीं दिया। सुबह चार बजे तक दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। लालकुआं कोतवाल बीसी पंत ने बताया कि पत्नी के लगातार शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर नरेंद्र आपा खो बैठा और उसने गला दबाकर पत्नी को मार डाला।

इसके बाद सुबह छह बजे लालकुआं कोतवाली पहुंचकर उसने सरेंडर कर दिया और पत्नी की हत्या करने की बात कबूली। नरेंद्र को हिरासत में लेकर सीओ सुरजीत सिंह पवार, कोतवाल बीसी पंत मयफोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के घर पहुंचने पर पूनम की मां दीपा को घटना की जानकारी हुई। कमरे में बेटी का शव देखकर वह बेहोश हो गई। तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। सीओ पवार ने बताया कि सास दीपा की तहरीर पर नरेंद्र के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
asif, mumbai
this is wrong
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132