|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 1:00 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

एक क्लिक से पता चल जाएगी बस की लोकेशन, कैसे...

देहरादून/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Thursday, February 23, 2012    2:26 AM
Just one click will know the location how

उत्तराखंड शासन ने इस बार चार धाम यात्रा को तकनीक के मामले में और चुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। इस बार यात्रा पर जाने वाले सभी वाहनों पर जीपीआरएस (ग्लोबल पोजीशनिंग रिमोट सिस्टम) लगाया जाएगा। किसी हादसे की स्थिति या वाहन के बारे में अन्य जानकारी लेने में यह जीपीआरएस काफी मददगार साबित होगा। बस एक क्लिक पर पता चल जाएगा कि वाहन की वास्तविक लोकेशन कहां है।

पर्वतीय सड़कों पर हादसों की आशंका रहती हैं
चार धाम यात्रा पर हर वर्ष हजारों वाहन जाते हैं। यात्राकाल के दौरान जुलाई से सितंबर तक बरसात के मौसम में पर्वतीय सड़कों पर अकसर हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार वाहनों की सही स्थिति पता न चल पाने से राहत-बचाव कार्य में दिक्कतें आती हैं। इससे बचने के लिए इस बार वाहनों में जीपीआरएस लगाने का निर्णय लिया गया है।

बुधवार को मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने चार धाम यात्रा की तैयारियों पर आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों से अधूरे कार्यों को पूरा करने को कहा। लोक निर्माण विभाग और बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) से हादसे की आशंका वाले स्थानों का दोबारा सर्वे करने को कहा गया है। तैयारियों के लिए सभी विभागों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132