|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:55 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

जींस में फिट होगा माउस, की बोर्ड और स्पीकर

लंदन/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Thursday, February 23, 2012    2:31 AM
Jeans will fit in the mouse keyboard and speakers

अगर लैपटाप से थोड़ी देर भी दूर रहे बिना आपका काम नहीं चलता तो डच विज्ञानियों का शुक्रिया अदा कीजिए। उन्होंने ऐसी जींस बनाई है जिस पर लैपटाप का की बोर्ड, माउस और स्पीकर फिट किए गए हैं।

लैपटाप शब्द को नए मायने मिल गए
अब लैपटाप शब्द को सचमुच नए मायने मिल गए हैं। इस जींस को डिजाइन किया है न्यूवे हेरेन कंपनी ने जिसके मालिक हैं एरिक और टिम श्मिट। इन दोनों ने खुद ही यह जींस तैयार की है। इसका मकसद कंप्यूटर पर काम करने के दौरान थोड़ी सहूलियत देना है। डिजाइनरों का कहना है कि यह थोड़ी भारी लग सकती है पर ऐसा है नहीं। इसमें इस्तेमाल किए गए की बोर्ड, माउस और स्पीकर लचीले हैं। यानी जींस के सामान्य वजन से थोड़ा ही ज्यादा।

जींस को माडर्न स्टाइल में तैयार किया
उन्होंने बताया कि विचार यह था कि कंप्यूटर को लॉग करने के बाद डेस्क पर तयशुदा जगह पर ही बैठना जरूरी नहीं हो। जींस को माडर्न स्टाइल में तैयार किया गया है। इसमें एक बैक पॉकेट भी है। इसका इस्तेमाल माउस के कवर के तौर पर किया गया है। माउस को इलास्टिक वायर से कनेक्ट किया गया है। इन डिजाइनरों का कहना है कि लैपटॉप से वायरलैस तकनीक के जरिए जींस को कनेक्ट किया जाएगा।

कीमत होगी महज 20 हजार रुपये
जींस तैयार करने वाले डिजाइनरों का कहना है कि इसकी कीमत 250 पौंड यानी लगभग 20 हजार रुपये के आसपास होगी। लेकिन इसे बाजार में आने में थोड़ा समय लग सकता है। दरअसल यह तकनीक थोड़ी जटिल है, इसे बाजार में उतारने के लायक बनाने के लिए थोड़े और शोध की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन ऐसे प्रोडक्ट के लिए इंतजार करने में हर्ज भी नहीं लगता।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132