|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:54 PM IST
जरा इधर भी ...
  आप यहाँ हैं: होम » जरा इधर भी

गई थी लकड़ी बीनने और रास्ते में ही...

रायवाला/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Thursday, February 23, 2012    2:26 AM
Had been collecting wood and on the way

जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को हाथी ने पटककर मौत के घाट उतार दिया। साथ गईं दो महिलाओं ने भागकर मुश्किल से जान बचाई। घटना से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस और वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा कि हादसे का शिकार हुई महिला लुधियाना से मायके आई हुई थी।

घटना नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में हुई
घटना राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में हुई। बुधवार दोपहर बाद बनखंडी मंदिर प्रतीतनगर, रायवाला निवासी तीन महिलाएं सत्यनारायण मंदिर के पीछे जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। दो महिलाएं सुषमा तिवाड़ी और बबली किसी तरह वहां से भाग निकलीं। लेकिन तीसरी महिला हाथी की चपेट में आ गई। हाथी ने उसे पटक-पटककर मार डाला। झाड़ियों का कटान कर रहे पार्क श्रमिकों ने घटना की जानकारी रेंज अधिकारी को दी।

मोतीचूर रेंज के वनक्षेत्राधिकारी हरि सिंह रावत ने मृतक महिला की शिनाख्त प्रमिला डबराल (40) पत्नी भगवती डबराल निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है प्रमिला शनिवार को मायके आई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132