|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Thursday, May 24, 2012  |  Last Update - 12:33 PM IST
साहित्य
  आप यहाँ हैं: होम » विचार » साहित्य

बायोडाटा लिखना

विस्वावा शिम्बोर्स्का
Story Update : Sunday, February 05, 2012    2:45 AM

क्या किया जाना है?
आवेदनपत्र भरो और नत्थी करो बायोडाटा
जीवन कितना भी बड़ा हो
बायोडाटा छोटे ही अच्छे माने जाते हैं।
स्पष्ट, बढ़िया, चुनिंदा तथ्यों को लिखने का रिवाज है
लैंडस्केपों की जगह ले लेते हैं पते
लड़खड़ाती स्मृति ने रास्ता बनाना होता है ठोस तारीखों के लिए।
अपने सारे प्रेमों में से सिर्फ विवाह का जिक्र करो
और अपने बच्चों में से सिर्फ उनका जो पैदा हुए
तुम्हें कौन जानता है
यह अधिक महत्वपूर्ण है बजाय इस के कि तुम किसे जानते हो।

नोबेल पुरुस्कार विजेता पोलिश कवयित्री विस्वावा
शिम्बोर्स्का का इसी पहली फरवरी को निधन हो गया।
उनकी स्मृति में प्रस्तुत है उनकी यह कविता। अनुवाद अशोक पांडेय का है।
यात्राएं बस वे जो विदेशों में की गई हों
सदस्यताएं कौन सी, मगर किसलिए - यह नहीं
प्राप्त सम्मानों की सूची, पर ये नहीं कि वे कैसे अर्जित किए गए।
लिखो, इस तरह जैसे तुमने अपने आप से कभी बातें नहीं कीं
और अपने आप को खुुद से रखा हाथ भर दूर।
अपने कुत्तों, बिल्लियों, चिड़ियों,
धूलभरी निशानियों, दोस्तों, और सपनों को अनदेखा करो।
कीमत, वह फालतू है
और शीर्षक भी
अब देखा जाए भीतर है क्या
उसके जूते का साइज
यह नहीं कि वह किस तरफ जा रहा है-
वह जिसे तुम मैं कह देते हो
और साथ में एक तस्वीर जिसमें दिख रहा हो कान
- उसका आकार महत्वपूर्ण है, वह नहीं जो उसे सुनाई देता है।
और सुनने को है भी क्या?
-फ़क़त कागज चिंदी करने वाली
मशीनों की खटरपटर।


5

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
jaidev singh tomar, mathura
Usko do vote. jo Bhritachar par kare chhot. jo ho emandar.Black money laye es par. yani ki bidesh se pasa lane ke liye ek muhim chede. jai hind jai bharat.,
Deepak Diwedi, Lucknow
Mere according to voting machine me none of these ka option bhi hona chahiye kyoki yadi voter ko kisi ke favour me vote karne ka haq ho.
MUKESH SINGH, Kaptanganj KUSHINAGAR
Aap sabhi logo se mera nivaden hai ki aap apna vote soch samajhkar de kisi ke de kyoki aap chote bacche to hai nahi ki koi aapko advise de 18 saal ke baad logo ko sochne samajhne ka pura gyan hota hai koyki jo vote lene ka time aata hai to aapke pas bahut bade se bada neta v aapke samne apna sar jhukat hai aur chunav ke baad we apni ek jhalak v nahi dikhate hai apni parti ko jettane ke liye jhuthe lalach v dete hai,, aap apna vot apne mat se de aur acchi sarkar banaye
peter, delhi
wah bhai wah cha gye tussi to dubara mat likhna ab kabhi
ashish srivastav, faizabad
aise log ko wot kijiye jo apna na soche kar dusere k bare me soche yaha to sab ek tarah hai 5 saal tak najar nhi ate jab wot lene hota hai to gali gali mangte hai.soch samjh kar wot kijiye.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कविता की अन्य ख़बरें की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132